न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में शुरू हुई तीसरी लेपर्ड सफारी, जानें टिकट दरें और क्या है इसमें खास

जयपुर में शुरू हुई तीसरी लेपर्ड सफारी ने वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और आकर्षण जोड़ा है। बीड़ पापड़ क्षेत्र में बनी इस 22 वर्ग किमी की सफारी में 19 किमी लंबा ट्रैक है और करीब 10 लेपर्ड देखे जा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 7:14:10

जयपुर में शुरू हुई तीसरी लेपर्ड सफारी,  जानें टिकट दरें और क्या है इसमें खास

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीसरे लेपर्ड सफारी की शुरुआत हो गई है। इसका उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। जयपुर के बीड़ पापड़ क्षेत्र में शुरू हुई यह लेपर्ड सफारी काफी विस्तृत है, जिसमें 19 किलोमीटर लंबा ट्रैक तैयार किया गया है। यह सफारी 22 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है और यहां करीब 8 से 10 लेपर्ड नियमित रूप से देखे जाते हैं।

जयपुर में पहले से ही झालाना लेपर्ड सफारी और आमागढ़ लेपर्ड सफारी वन्यजीव प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र हैं। अब तीसरे सफारी की शुरुआत के साथ जयपुर भारत का पहला शहर बन गया है जहां तीन लेपर्ड सफारी मौजूद हैं।

सफारी घूमने के लिए कितनी होगी लागत

सफारी में एंट्री के लिए विद्याधर नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास से प्रवेश बिंदु बनाया गया है। आम नागरिकों को सफारी घूमने के लिए 835 रुपये टिकट देना होगा, जबकि छात्रों के लिए यह टिकट 744 रुपये निर्धारित की गई है। अगर कोई पर्यटक पूरी जिप्सी बुक करना चाहता है, तो इसके लिए उसे 5000 रुपये देने होंगे।

इस नई सफारी में क्या है खास

उप वन संरक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि यह सफारी जयपुर की अन्य दोनों सफारी की तुलना में काफी अलग और अनोखी है। यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा है और शहर से दूर होने के कारण यहां लेपर्ड के अलावा लोमड़ी, सियार, सांबर और पक्षियों की 100 से अधिक प्रजातियां भी पाई जाती हैं। यहां बड़ी संख्या में मोर भी देखने को मिलते हैं। पहाड़ियों पर चढ़ाई, ग्रासलैंड और विविध जैव विविधता इसे खास बनाती है। वन विभाग को उम्मीद है कि यह नई सफारी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगी और इससे क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण, अवैध खनन और चराई पर भी रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर से इस सफारी का वर्चुअल उद्घाटन किया। उद्घाटन के पहले दिन 7 जिप्सियों में सवार होकर पर्यटक लेपर्ड देखने निकले, हालांकि उन्हें पहले ही दिन कोई लेपर्ड नजर नहीं आया और थोड़ी निराशा हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?