न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI ने घटाई रेपो रेट, आम जनता को मिलेगी राहत, EMI में दिखेगा असर

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है, जिससे होम लोन और कार लोन की EMI में राहत मिलेगी। जानिए किन बैंकों ने ब्याज दरें घटाई हैं और इसका असर आपकी जेब पर कितना पड़ेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 11:45:40

RBI ने घटाई रेपो रेट, आम जनता को मिलेगी राहत, EMI में दिखेगा असर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की ताजा बैठक में रेपो रेट में 0.50% की कटौती कर दी है। लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का निर्णय लिया गया, जिससे यह अब 5.5 प्रतिशत पर आ गई है। इस फैसले से आम आदमी को बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि इससे होम लोन से लेकर कार लोन तक की EMI में कमी आएगी।

अगर आपने भी होम लोन लिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हम आपको बताएंगे कि रेपो रेट में कटौती का सीधा असर आपकी EMI पर कैसे पड़ेगा। फरवरी और अप्रैल 2025 में भी RBI ने मौद्रिक समीक्षा में 0.25% की कटौती की थी और रेपो रेट को 6.50% से घटाकर 6% कर दिया था।

EMI में कितनी राहत मिलेगी?


अगर आपका होम लोन 50 लाख रुपये का है, तो महीने की EMI करीब 1,476 रुपये कम हो जाएगी। यानी साल 2025 के पहले छह महीनों में आपको EMI में कुल मिलाकर करीब 2,974 रुपये की राहत मिलेगी। हालांकि, यह तभी संभव है जब बैंक भी RBI की इस कटौती को फॉलो करें और अपनी ब्याज दरों को घटाएं।

किस बैंक ने कितनी घटाई रिटेल लोन दरें?

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया): देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपनी लेंडिंग रेट में 0.25% की कटौती की है। 15 अप्रैल 2025 से बैंक की EBLR अब 8.65% और RLLR 8.50+CRP हो गई है।

HDFC Bank: इस बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। अब आपकी अगली ब्याज रीसेट तारीख से रेट 0.25% कम हो जाएगी। HDFC अब तक कुल 0.50% की कटौती कर चुका है। वर्तमान में नौकरीपेशा लोगों के लिए ब्याज दरें 8.70% से 9.55% के बीच हैं, जबकि विशेष ऑफर्स 2 मई 2025 तक 8.50% से 9.35% के बीच मिल रही हैं।

Indian Overseas Bank:
इस बैंक ने रेपो रेट में कटौती के बाद अपनी बेंचमार्क लोन दर को 6.25% से घटाकर 6% कर दिया है। बैंक की RLLR अब 9.10% से घटकर 8.85% हो गई है।

PNB (पंजाब नेशनल बैंक): देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक भी पीछे नहीं रहा। PNB ने अपनी ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है, जिससे उसकी RLLR अब 8.90% से घटकर 8.65% पर आ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल