न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेंगलुरु हादसे को लेकर बॉलीवुड की हस्तियों ने जताया दुख, लारा दत्ता ने अपने पिता को यूं किया याद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दो दिन पहले मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया था। विराट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 8:59:25

2 News : बेंगलुरु हादसे को लेकर बॉलीवुड की हस्तियों ने जताया दुख, लारा दत्ता ने अपने पिता को यूं किया याद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दो दिन पहले मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया था। विराट कोहली की टीम ने आईपीएल 18 के फाइनल में किंग्स पंजाब को 6 रन से शिकस्त दी। जीत के बाद आरसीबी और विराट के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि खिताब के अगले दिन यानी बुधवार की शाम बेंगलुरु की सड़कों पर मातम छा गया। जीत का जश्न अचानक एक भयावह त्रासदी में तब्दील हो गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड से पहले मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। इस हादसे से बॉलीवुड सेलेब्स भी बेहद हताश हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने X (ट्विटर) पर लिखा, “खुशी का एक पल...अकल्पनीय क्षण में बदल गया! बेंगलुरु में जान गंवाने वालों के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।” एक्टर सोनू सूद ने लिखा, “बेंगलुरु में आईपीएल समारोह के दौरान हुई त्रासदी से मन व्यथित है। कोई भी उत्सव जीवन की कीमत चुकाने के बराबर नहीं है; पीड़ित परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

कमल हासन ने कहा, “बेंगलुरु में जो कुछ हुआ, वह बेहद पीड़ादायक है। मेरा मन बहुत व्यथित है और मैं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हूं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।” माधवन ने कहा, “यह बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। कृपया जिम्मेदार बनें एवं सुरक्षित रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।” अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी इस घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “अपनों को खोना वाकई दुखद है, खासकर उस समय जब क्रिकेट में सामूहिक खुशी का पल होना चाहिए था।”

विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आरसीबी की तरफ से जारी बयान को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस पर टूटा हुआ दिल वाला इमोजी बनाया है। अभिनेत्री सैयामी खेर ने इंस्टा स्टोरी पर स्टेटस लगाया है जिसमें लिखा है, “चिन्नास्वामी में जो कुछ हुआ, उसे देखना अत्यंत दुखदाई है।”

31 मई को हो गया था लारा दत्ता के पिता पूर्व विंग कमांडर एल.के. दत्ता का निधन

एक्ट्रेस लारा दत्ता के पिता पूर्व विंग कमांडर एल.के दत्ता ने हाल ही दुनिया के अलविदा कह दिया था। अब पिता को याद करते हुए लारा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। लारा ने पिता के आखिरी दिनों की तस्वीर और अपने यंग दिनों की फोटो साझा की है, जिसमें वो अपने पापा के साथ डांस करती दिख रही है। इन फोटो के साथ लारा ने लिखा, “मेरे अद्भुत, बहादुर, लड़ाकू पिता, 31 मई की रात को चुपचाप चले गए…उन्होंने एक बीमारी के खिलाफ लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ी जिसने पिछले कुछ महीनों में उन्हें कमजोर कर दिया था…

उन्होंने युद्ध में थके हुए सैनिक की तरह दर्द को सहन किया और बाधाओं को पार करने की हिम्मत और इच्छाशक्ति दिखाई, जो कभी-कभी सभी तर्कों को चुनौती देती थी। मैंने अपने पिता से बहस करना, तर्क करना, बातचीत करना, कारण और चमकना सीखा…मैंने जिम्मेदारियों को स्वीकारना भी सीखा, कभी-कभी निडर होना सीखा, मैंने खुद के लिए और दूसरों के लिए खड़ा होना सीखा, मैंने एक अच्छा चुटकुला सुनाना सीखा, भले ही मैं खुद ही इसके लिए कोशिश करूं…मैंने निस्वार्थ होने की कोशिश करना सीखा…

मैंने यह सब उनसे सीखा। मैं यह भी जानती हूं कि ये अंत नहीं है…चाहे शारीरिक रूप से यहां हों या नहीं, वो और मैं कहीं न कहीं हैं, किसी जमीन पर, किसी आयाम में, किसी दूसरी रियलिटी में, एक साथ वाल्ट्ज डांस करते हुए, मेरा हाथ उनके हाथ में है। मैं आपका दिल अपने पास रखती हूं पापा…मैं इसे अपने दिल में रखती हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी