Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान ने लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म स्वीकारी, PK 2 की खबरों को बताया अफवाह

आमिर खान अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर के साथ-साथ सुपरहीरो फिल्म, दादासाहेब फाल्के बायोपिक और महाभारत जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। PK 2 को लेकर उड़ती अफवाहों का भी उन्होंने खंडन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 11:32:36

आमिर खान ने लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म स्वीकारी, PK 2 की खबरों को बताया अफवाह

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर उनकी अगली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ रिलीज़ के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने पहली बार यह पुष्टि की है कि वह लोकप्रिय निर्देशक लोकेश कनागराज के साथ मिलकर एक सुपरहीरो फिल्म पर काम करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू होगी। साथ ही उन्होंने 'PK 2' से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए बताया कि फिलहाल वह राजकुमार हिरानी के निर्देशन में दादासाहेब फाल्के की बायोपिक और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। आमतौर पर आमिर किसी एक फिल्म पर फोकस करने के बाद ही अगली फिल्म का चयन करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपवाद बनाया है। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वह आने वाले वर्षों में एक से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें से कुछ को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे।
एक पत्रकार वार्ता के दौरान आमिर ने साफ किया कि साल 2014 में आई हिट फिल्म ‘PK’ के सीक्वल को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, "PK 2 सिर्फ एक अफवाह है, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर 'दादासाहेब फाल्के' की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के जीवन पर आधारित होगी, जिसमें आमिर उनकी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

वहीं, जब उनसे लोकप्रिय साउथ इंडियन डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ काम करने की खबरों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने खुशी-खुशी इसकी पुष्टि की। आमिर ने कहा, "मैं और लोकेश एक फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं, यह सुपरहीरो जॉनर की फिल्म होगी और बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। इसकी शूटिंग 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होगी।" हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी, नाम या बाकी जानकारी साझा करने से फिलहाल परहेज किया और कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

इस बातचीत में आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों से वह इस विचार को लेकर गंभीर हैं, लेकिन यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘यज्ञ’ की तरह है। उनके अनुसार, “जब आप महाभारत बना रहे होते हैं, तो आप सिर्फ फिल्म नहीं बना रहे होते, बल्कि एक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक यात्रा पर निकलते हैं।” आमिर ने कहा कि फिलहाल यह सपना ही है, जिसकी नींव रखी जानी बाकी है। वह नहीं जानते कि यह सपना कब और कैसे पूरा होगा, लेकिन इस दिशा में एक यात्रा जरूर शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका