न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special : इस तरह घर पर ही बनाए होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंग

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर पर प्राकृतिक रूप से रंग तैयार किए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 6:31:39

Holi Special : इस तरह घर पर ही बनाए होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंग

होली का पावन पर्व आ चुका हैं जिसमें सभी तरफ रंगों की बौछार होती हैं। होली में सभी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और अपना प्रेम भाव झलकाते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि इस मिलावट के जमाने में आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल उपलब्ध होता हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। ऐसे में आप घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाकर सुरक्षित होली का मजा ले सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर पर प्राकृतिक रूप से रंग तैयार किए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इ तरीकों के बारे में।

नुकसानदेह नहीं हैं चंदन से बने कलर

चंदन से बना रंग त्वचा के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं है। इससे सुर्ख लाल और मुल्तानी रंग बनते हैं। लाल सूखा रंग बनाने के लिए लाल चंदन की लकड़ी के पाउडर में सूखे लाल गुड़हल के फूल पीसकर मिलाएं। गीला लाल रंग बनाने के लिए चार चम्मच लाल चंदन पाउडर को पांच लीटर पानी में डालकर उबालें और इसे 10 लीटर पानी में मिलाकर डाइल्यूट करें। अनार के दानों को पानी में उबालने से भी गाढ़ा लाल रंग आता है। इन रंगों से बच्चे होली खेलेंगे तो इससे किसी नुकसान का डर भी नहीं है।

home tips,natural colors,holi celebration

फूलों से बनेगा खुशबू वाला गुलाल

गुड़हल और सेमल के फूलों से गहरा नारंगी और हल्का लाल रंग तैयार किया जा सकता है। फूल तोड़ने के बाद साफ करें और सूखने दें। होली से एक दिन पहले इसे बाल्टी में या फिर बोतल में डालकर इसमें पानी भर दें। इन्हें अब पूरी रात के लिए छोड़ दें। यह गहरा नारंगी रंग तैयार हो जाएगा। खासियत है कि इससे खुशबू भी आएगी। इन रंगों से बच्चों के साथ-साथ पूरा परिवार होली खेलकर रंगों के त्योहार को भरपूर इन्जॉय कर सकता है। इतना ही नहीं, घर में नेचरल कलर बनाकर होली के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह रंग तोहफे में भी सकती हैं, ताकि सभी अच्छे रंगों से होली खेलें।

आसानी से बनेगा चुकंदर और टेसू से बना रंग

बहुत लोगों को सिर्फ होली खेलना इसलिए पसंद नहीं होता क्योंकि बाजार में मिलने वाले रंगों से नुकसान होता है। रंगों के डर से लोग इस खूबसूरत त्योहार को इन्जॉय नहीं कर पाते। लेकिन अब केमिकल के डर को मन से निकाल कर आप घर पर नेचरल रंग बना सकते हैं जिससे होली का मजा भी फीका नहीं पड़ेगा और रंग से नुकसान भी नहीं होगा। चुकंदर और टेसू के फूलों से आसानी से रंग बनाया जा सकता है। रंग बनाने के लिए चुकंदर साफ करके इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद पानी में डालकर उबालें, फिर थोड़ी देर ठंडा होने दें। इससे गहरा पर्पल रंग आ जाएगा। यह रंग स्किन से आसानी से उतर जाता है। वहीं, टेसू के फूल तोड़कर इसे भी पानी में डालकर उबालें। यह फूल अपना रंग छोड़ देंगे और इसे ठंडा होने पर इस्तेमाल करें। यह गहरा ऑरेज शेड देगा। इस रंग से खुशबू भी आती है। इन रंगों की यही खासियत है इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। होली से कुछ दिन पहले ही रंग बनाने की तैयारियां कर दीजिए। बच्चों को यह रंग पसंद आते हैं। घर में ही रंग-गुलाल बनाकर पैसे भी बचा सकते हैं और सेहत का ध्यान भी रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा