न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शारीरिक शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, 21 अभ्यर्थियों ने लगाई फर्जी डिग्री, SOG ने किया भंडाफोड़

राजस्थान में शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में फर्जी डिग्रियों के सहारे 21 अभ्यर्थियों ने सरकारी नौकरी हासिल की। एसओजी की जांच में दस्तावेज़ फर्जी पाए गए और सभी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 27 May 2025 4:39:51

राजस्थान: शारीरिक शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, 21 अभ्यर्थियों ने लगाई फर्जी डिग्री, SOG ने किया भंडाफोड़

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जांच के बाद ऐसे 21 अभ्यर्थियों की पहचान की है, जिन्होंने फर्जी डिग्रियों के जरिए सरकारी पीटीआई की नौकरी हासिल कर ली थी। इन सभी के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

फर्जी डिग्रियों के सहारे सरकारी नौकरी

एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने जानकारी दी कि शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 से जुड़े दस्तावेजों और चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता की गहन जांच की गई। इस दौरान सामने आया कि 21 उम्मीदवारों ने स्नातक और बीपीएड की जाली डिग्रियां लगाकर चयन प्रक्रिया को पार किया और सरकारी सेवा में नियुक्ति प्राप्त की।

डिग्रियों की सत्यता पर उठा सवाल

इन अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश के अरनी विश्वविद्यालय से 2016 से 2020 के बीच स्नातक की डिग्री और उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय से बीपीएड कोर्स की अंकतालिकाएं प्रस्तुत की थीं। लेकिन जब संबंधित विश्वविद्यालयों से आधिकारिक रिकॉर्ड मंगवाए गए, तो इनमें से किसी भी अभ्यर्थी का नाम सूची में नहीं मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि डिग्रियां पूरी तरह फर्जी थीं।

बैक डेट में बनवाए गए दस्तावेज

जांच में यह भी सामने आया कि अभ्यर्थियों ने कुछ विश्वविद्यालय प्रबंधन के सहयोग से बैक डेट में फर्जी डिग्रियां और अंकतालिकाएं तैयार करवाईं। इन जाली दस्तावेजों के सहारे उन्होंने आवेदन किया और सफलतापूर्वक सरकारी पद पर नियुक्ति भी प्राप्त कर ली।

इन आरोपियों पर हुई एफआईआर दर्ज

एसओजी ने जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उनमें रतनगढ़, बयाना, सवाईमाधोपुर, नागौर, टोडाभीम, डीग, महुआ, झुंझुनूं, जयपुर, करौली, सांचौर और भरतपुर जैसे विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं। आरोपी अभ्यर्थियों में पुरुषों के साथ-साथ कुछ महिला उम्मीदवार भी हैं।

सरकार और एजेंसियों पर फिर उठे सवाल

यह मामला एक बार फिर सरकारी भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ऐसे समय में जब योग्य अभ्यर्थी वर्षों की मेहनत के बाद भी नौकरी से वंचित रह जाते हैं, फर्जी डिग्रियों से सरकारी पद हथियाने वालों की पहचान होना गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?