न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्वर्ड विवाद में ट्रंप का बड़ा फैसला, विदेशी छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर रोक से भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ी

ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड के साथ चल रहे सभी सरकारी अनुबंध खत्म करने के आदेश दिए हैं और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर भी रोक लगा दी है। इस कदम का सबसे अधिक असर उन भारतीय छात्रों पर पड़ेगा जो अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं या वहां उच्च शिक्षा के लिए जाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 11:46:12

हार्वर्ड विवाद में ट्रंप का बड़ा फैसला, विदेशी छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर रोक से भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ी

अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और गंभीर हो गया है। ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड के साथ चल रहे सभी सरकारी अनुबंध खत्म करने के आदेश दिए हैं और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर भी रोक लगा दी है। इस कदम का सबसे अधिक असर उन भारतीय छात्रों पर पड़ेगा जो अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं या वहां उच्च शिक्षा के लिए जाने की योजना बना रहे हैं।

वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक, छात्रों की पढ़ाई पर संकट

मामला काफी जटिल है। अमेरिका की जनरल सर्विसेज़ एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि वे हार्वर्ड के साथ अपने सभी अनुबंध समाप्त कर दें। वहीं, ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के दाखिले पर भी रोक लगाई थी, जिसे बोस्टन की एक फेडरल कोर्ट ने फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके बावजूद, वीजा इंटरव्यू पर रोक लगने के कारण नए छात्र हार्वर्ड के लिए वीजा नहीं प्राप्त कर पाएंगे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हार्वर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों की सही जानकारी साझा करने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार्वर्ड विदेशी छात्रों से अरबों डॉलर प्राप्त करता है लेकिन सरकार को इस मामले में सहयोग नहीं करता। ट्रंप ने कहा कि उन्हें विदेशी छात्रों के नाम और देश की जानकारी चाहिए, क्योंकि वे फेडरल फंड्स का हिस्सा हैं।

हार्वर्ड में भारतीय छात्रों की संख्या और महत्व

भारतीय छात्रों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भारत से अमेरिका जाने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ‘ओपन डोर्स 2024’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अब अमेरिका में पढ़ रहे कुल 11 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्रों में लगभग 3.31 लाख भारतीय छात्र हैं, जो कुल विदेशी छात्रों का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हर साल लगभग 500 से 800 भारतीय छात्र दाखिला लेते हैं। वर्तमान में यहां 140 से अधिक देशों के दस हजार से ज्यादा विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से न केवल हार्वर्ड के छात्र प्रभावित होंगे, बल्कि अमेरिका में रहने वाले लाखों विदेशी छात्रों के भविष्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

ट्रंप प्रशासन के इस कदम से भारत सहित कई देशों के छात्रों के लिए अमेरिका में शिक्षा के अवसर सीमित हो सकते हैं, जिससे उच्च शिक्षा की दुनिया में बड़ा झटका लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी