न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 92.61 अंक और निफ्टी 16.75 अंक टूटा

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 10:34:34

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 92.61 अंक और निफ्टी 16.75 अंक टूटा

मुंबई । मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 92.61 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,459.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 16.75 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,809.45 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में आज दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 155.94 अंक टूटकर 81,395.69 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 25.50 अंकों की कमजोरी के साथ 24,800 अंक पर खुला है। बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। अगर तेजी और मंदी वाले शेयरों पर नजर डालें तो इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी में तेजी है। वहीं गिरने वाले शेयरों में आईटीसी, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा, टाइटन आदि शामिल हैं।

मुनाफावसूली के चलते मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 624.82 अंक की गिरावट के साथ 81,551.63 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 174.95 अंक की गिरावट के साथ 24,826.20 अंक पर बंद हुआ था।

एक्सपर्ट के अनुसार, आज अप्रैल महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े और शुक्रवार को मार्च तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ें जारी होंगे। इन महत्वपूर्ण आंकड़ों पर निवेशकों की नजर रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि.के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा के अनुसार, हम इस समय मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच तेजड़ियों और मंदड़ियों में खींचतान देख रहे हैं। हालांकि, अच्छे मानसून और मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों जैसे अनुकूल घरेलू कारक सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?