न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: करंट से हुई मौत के मामले में डिस्कॉम की लापरवाही साबित नहीं, 79.50 लाख रुपए का क्षतिपूर्ति दावा अदालत ने किया खारिज

जयपुर की अदालत ने करंट से हुई मौत के मामले में जयपुर डिस्कॉम की लापरवाही नहीं पाई और 79.50 लाख रुपए के क्षतिपूर्ति दावे को खारिज कर दिया। जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 10:33:43

जयपुर: करंट से हुई मौत के मामले में डिस्कॉम की लापरवाही साबित नहीं, 79.50 लाख रुपए का क्षतिपूर्ति दावा अदालत ने किया खारिज

जयपुर: अतिरिक्त जिला न्यायालय क्रम-2, महानगर प्रथम ने तीन साल पहले खेत में काम करते हुए एक व्यक्ति की बिजली के खंभे के ताण में करंट आने से हुई मौत के मामले में जयपुर डिस्कॉम की लापरवाही साबित न होने के कारण 79.50 लाख रुपए के क्षतिपूर्ति दावे को खारिज कर दिया है।

पीठासीन अधिकारी सुप्रिया जोशी ने श्यामू बाई एवं अन्य द्वारा दायर दावे को खारिज करते हुए कहा कि वादी पक्ष यह साबित करने में असफल रहा कि 16 जुलाई 2022 को मृतक सरदार सिंह की मौत बिजली के खंभे के ताण में करंट आने के कारण हुई। वादी ने दावा किया था कि प्रार्थी का पति सरदार सिंह उसी दिन खेत में काम कर रहा था, जब खेत में लगे बिजली के खंभे के ताण में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने ताण की देखभाल की जिम्मेदारी जयपुर डिस्कॉम की बताई और आरोप लगाया कि डिस्कॉम की लापरवाही के कारण यह घटना हुई, इसलिए उनसे 79.50 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।

वहीं, जयपुर डिस्कॉम के अधिवक्ता अरुण शर्मा ने इस वाद का विरोध करते हुए बताया कि केवल मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डिस्कॉम की लापरवाही साबित नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह घटना 16 जुलाई 2022 को हुई थी, जबकि क्षतिपूर्ति का आवेदन 7 अक्टूबर 2022 को प्रस्तुत किया गया था। वादी पक्ष ने ऐसा कोई मौखिक या लिखित प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जिससे डिस्कॉम की लापरवाही सिद्ध हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ताण में करंट नहीं आता क्योंकि उसमें इंसुलेटर लगा होता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने इस क्षतिपूर्ति दावे को खारिज कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?