न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता! महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए संक्रमित, अब तक देश में 11 की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए केस सामने आए हैं और अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए राज्यों में कोविड को लेकर क्या तैयारियां की जा रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 11:35:29

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता! महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए संक्रमित, अब तक देश में 11 की मौत

एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले देश में धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। रोजाना नए कोविड केस सामने आ रहे हैं। बुधवार सुबह तक देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1047 तक पहुंच गई थी। महाराष्ट्र से 66 और उत्तर प्रदेश से 10 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कोविड-19 से अब तक देश में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की संभावित वापसी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं और अस्पतालों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 26 मई तक के आंकड़े जारी किए गए थे, जिसमें 1010 सक्रिय मामलों की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़ चुका है। अकेले महाराष्ट्र में ही 66 नए केस सामने आए हैं, जिनमें से 31 मरीज मुंबई से हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब 325 तक पहुंच गई है। मुंबई में संक्रमण को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जे जे अस्पताल में 15 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत इलाज संभव हो सके।

यूपी में भी कोरोना संक्रमण का बढ़ता ग्राफ

उत्तर प्रदेश में भी कोविड के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 26 मई तक राज्य में 15 एक्टिव केस थे, जिनमें अब 10 नए मामलों की बढ़ोतरी हुई है। गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं और अब मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। गाजियाबाद में एक 4 महीने का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। राज्य के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

राजस्थान में कोरोना की स्थिति क्या है?

देशभर में कोविड मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है और राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में कुल 7 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जोधपुर में संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जहां एक नवजात समेत कई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार ने भी कोविड से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं