न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के 9 नए केस, चिकित्सा मंत्री ने जारी किए दिशा-निर्देश

राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जनता को सावधानी बरतने और चिकित्सा संस्थानों में जांच एवं उपचार कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऑक्सीजन प्लांट की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 10:39:13

राजस्थान में कोरोना के 9 नए केस, चिकित्सा मंत्री ने जारी किए दिशा-निर्देश

देश में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं राजस्थान में भी हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक अहम बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के अनुसार वर्तमान में सामने आया कोरोना का नया वैरिएंट घातक नहीं है, लेकिन आम जनता को खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर सावधानी बरतनी चाहिए और बिना देरी चिकित्सा संस्थानों में जाकर आवश्यक परामर्श, जांच और उपचार कराना चाहिए।

बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए

खींवसर ने विशेष रूप से संवेदनशील वर्गों जैसे बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगी और बच्चों को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को आईएलआई (इनफ्लूएंजा जैसे लक्षण) नजर आएं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि कोरोना के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा और उपचार के लिए पूरी व्यवस्था बनाए रखें, ताकि आईएलआई लक्षण वाले मरीजों को उचित जांच और उपचार उपलब्ध हो सके।

ऑक्सीजन प्लांट की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्लांट्स की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए और बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट्स को शीघ्र ठीक करवाया जाए। साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा कोरोना से संबंधित जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया है।

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कुल 9 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 2 केस एम्स जोधपुर में, 2 केस सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में, 4 केस बी लाल लैब जयपुर में और 1 केस अनाविक डायग्नोस्टिक सेंटर जयपुर में रिपोर्ट हुआ है। इस वर्ष अब तक कुल 32 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अजमेर में 2, बीकानेर में 1, डीडवाना में 3, जयपुर में 13, जोधपुर में 6, फलौदी में 1, सवाई माधोपुर में 1, उदयपुर में 4 और एक अन्य केस भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?