न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फूड पॉइजनिंग समझी गई बीमारी निकली जानलेवा कैंसर, कुछ ही दिनों में खराब हो गए कई अंग

ब्रिटेन की महिला ने क्रिसमस पार्टी में बीमारी को फूड पॉइजनिंग समझा, लेकिन जांच में निकला दुर्लभ और खतरनाक कैंसर। जानें कैसे कुछ ही महीनों में उनके कई अंग खराब हो गए और उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 9:43:49

फूड पॉइजनिंग समझी गई बीमारी निकली जानलेवा कैंसर, कुछ ही दिनों में खराब हो गए कई अंग

सर्दी-खांसी या जुकाम जैसे आम लक्षण दिखने पर कई लोग सीधे केमिस्ट से दवा ले लेते हैं और डॉक्टर के पास जाने की बजाय खुद इलाज करते हैं। हालांकि, कभी-कभी यह आदत जिंदगी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन के कुम्ब्रिया से सामने आया है, जहां एक महिला क्रिसमस पार्टी के दौरान बीमार हुई और उसने अपनी तकलीफ को फूड पॉइजनिंग समझ लिया। लेकिन जब जांच हुई, तो पता चला कि वह एक गंभीर और दुर्लभ कैंसर से पीड़ित थी, जिसकी वजह से उसके कई महत्वपूर्ण अंग खराब हो गए। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले की पूरी कहानी।

यूके की महिला की हालत कैसे बिगड़ी?

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुम्ब्रिया की रहने वाली 39 साल की रेबेका हिंद दिसंबर 2018 में ऑफिस की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुई थीं। उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने सोचा कि यह समस्या फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई है। परंतु जैसे-जैसे समय बीता, उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और यह समस्या लगभग आठ हफ्तों तक बनी रही। जब उन्होंने मेडिकल जांच करवाई तो पता चला कि उन्हें स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (PMP) नाम की एक बेहद दुर्लभ और खतरनाक बीमारी है।

महिला ने नहीं हारी हिम्मत

यह बीमारी बहुत ही दुर्लभ है, जो लगभग 10 लाख लोगों में से एक को होती है। PMP एक प्रकार का दुर्लभ कैंसर है, जिसके इलाज के लिए रेबेका के शरीर से 13 अंग निकालने पड़े। रेबेका ने बताया, "जब मुझे इस बीमारी का पता चला तो मैं बहुत परेशान हो गई थी, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। अब जब जिंदगी ने मुझे इस मोड़ पर ला दिया है, तो इसका सामना भी किया जाएगा।"

यह बीमारी कितनी गंभीर है?

पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, PMP एक दुर्लभ म्यूसिनस कैंसर है, जो म्यूसिन नामक गाढ़े पदार्थ की वजह से पेट में फैलता है। म्यूसिन बलगम जैसा पदार्थ होता है, जो पेट में सूजन, दर्द, उल्टी, भूख में बदलाव जैसे लक्षण उत्पन्न करता है। रेबेका के मामले में, जब तक कैंसर का पता चला, तब तक वह काफी हद तक फैल चुका था।

महिला के कौन-कौन से अंग खराब हो गए?

अप्रैल 2019 में रेबेका का पहला बड़ा ऑपरेशन हुआ, जिसमें उनके शरीर से एपेंडिक्स, नाभि, छोटी ग्रंथि समेत 1.6 गैलन से ज्यादा म्यूसिन निकाला गया। इसके बाद उन्हें आठ बार कीमोथैरेपी भी दी गई। नवंबर 2019 में उनका दूसरा बड़ा ऑपरेशन हुआ, जिसमें कैंसर के फैलाव के कारण उनके गॉलब्लैडर, स्पलीन, बड़ी आंत, गर्भाशय, अंडाशय, फेलोपियन ट्यूब, सर्विक्स, रेक्टम, पेट का एक हिस्सा और छोटी आंत को निकालना पड़ा।

अभी महिला की हालत कैसी है?

इस खतरनाक कैंसर से जूझ रही रेबेका को रोजाना 50 से 60 गोलियां लेनी पड़ती हैं, जिनमें पेन किलर और हार्मोन थैरेपी शामिल हैं। वह कहती हैं, "इस साल मेरी उम्र 40 हो गई है और मैं इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज