Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना से लेकर गौहर खान तक कई सेलेब्स ने मांगी सलामती की दुआ

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। गौरव खन्ना, गौहर खान, राजीव अदातिया और अन्य सेलेब्स ने उनकी सलामती की दुआ की है। जानिए उन्होंने क्या कहा और दीपिका ने क्या साझा किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 9:35:08

स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना से लेकर गौहर खान तक कई सेलेब्स ने मांगी सलामती की दुआ

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर डायग्नोज हुआ है। उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया है। इस खबर ने उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गौरव खन्ना, गौहर खान, राजीव अदातिया और मेघा धाड़े जैसे कई सेलेब्स ने दीपिका की सलामती और जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

गौरव खन्ना ने बंधाया हौसला, कहा- उम्मीद मत खोना

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना ने दीपिका की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "दीपिका, मजबूत बनो। हमारी सारी दुआएं तुम्हारे साथ हैं। तुम जरूर इस बीमारी को मात दोगी। कभी हार मत मानना।" वहीं, मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट रह चुके राजीव अदातिया ने भी अपने कमेंट में लिखा, "हमेशा तुम्हारे साथ हूं दीपिका! तुम एक मजबूत लड़की और सच्ची फाइटर हो! बहुत सारा प्यार और ताकत भेज रहा हूं!"


दीपिका कक्कड़ ने पोस्ट में क्या साझा किया था?

दीपिका ने अपने दिल की बात साझा करते हुए लिखा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बेहद कठिन रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और फिर पता चला कि लिवर में एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। जांच में यह सामने आया कि यह ट्यूमर स्टेज 2 का मैलिग्नेंट कैंसर है। यह हमारे जीवन का सबसे मुश्किल समय रहा है जिसे हमने झेला और महसूस किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हूं और इस बीमारी का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। इंशाअल्लाह, मैं इससे और भी मजबूत बनकर बाहर निकलूंगी। मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है और मुझे आप सभी के प्यार और दुआओं पर पूरा यकीन है कि यह समय भी बीत जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका