Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दो वीरों ने डिज़ाइन किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो, भारतीय सेना ने उजागर किए नाम

लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का लोगो डिज़ाइन किया, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक बना। जानिए इस लोगो के पीछे की कहानी और सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के अहम पहलू।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:45:49

इन दो वीरों ने डिज़ाइन किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो, भारतीय सेना ने उजागर किए नाम

भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का प्रतीकात्मक और भावनात्मक लोगो दो वीर सैनिकों—लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह—द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस लोगो ने देशभर में जनमानस का ध्यान खींचा और इस सैन्य कार्रवाई की पहचान बन गया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस निर्णायक कार्रवाई के कुछ ही समय बाद, भारतीय सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो एक भावुक संदेश के साथ साझा किया गया, जो इस ऑपरेशन का प्रतीक बन गया।

पत्रिका 'बातचीत' में हुआ लोगो का खुलासा

भारतीय सेना की पत्रिका ‘बातचीत’ के नवीनतम अंक में इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। सेना ने विशेष रूप से इस अंक में दोनों सैन्यकर्मियों की तस्वीरों के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो प्रकाशित किया। 17 पृष्ठों की इस पत्रिका के पहले पृष्ठ पर, भारतीय सेना के प्रतीक चिह्न के नीचे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भव्य लोगो अंकित है।

X (पूर्व ट्विटर) पर जारी किया गया लोगो

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के सिर्फ आधे घंटे के अंदर 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम को सार्वजनिक कर दिया। सेना के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ADGPI से लोगो जारी किया गया था।

इस लोगो में अंग्रेज़ी में ‘Operation Sindoor’ लिखा गया है। पहले 'O' को एक सिंदूर भरी कटोरी के रूप में दर्शाया गया है, और दूसरे 'O' के चारों ओर सिंदूर बिखरा हुआ दिखाया गया है। रात 1:51 बजे सेना ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा – “पहलगाम हमला, न्याय हुआ। जय हिंद।”
हर सैन्य और सरकारी कार्यक्रम में दिखा लोगो

6 और 7 मई की रात के बाद से ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो सेना और सरकार के लगभग हर कार्यक्रम में प्रमुखता से दिखाई देने लगा। यह लोगो न केवल सैन्य कार्रवाई का प्रतीक है, बल्कि पहलगाम हमले में शहीद हुए नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय का संकल्प भी दर्शाता है।

22 अप्रैल को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने धर्म के नाम पर 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। शहीदों की पत्नियों को खासतौर से प्रधानमंत्री मोदी के लिए संदेश देने की धमकी दी गई थी। इसी कारण इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया – क्योंकि यह आतंकियों द्वारा देश की बेटियों के सिंदूर को मिटाने का प्रतिशोध था।

ऑपरेशन सिंदूर में 100+ आतंकी मारे गए

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इनमें कई टॉप कमांडर भी शामिल थे, जो भारत के खिलाफ बड़े हमलों की योजना बना रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात सरकार के शहरी विकास कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा, “वसुधैव कुटुम्बकम् हमारा संस्कार है, लेकिन अगर कोई हमारी शक्ति को चुनौती देगा तो भारत भी वीरों की भूमि है।”

मोदी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देना कोई छिपा हुआ ‘परोक्ष युद्ध’ नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी युद्ध रणनीति है। उन्होंने यह भी कहा कि जब 6 मई की रात मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया, तो यह प्रमाण है कि वे केवल आतंकवादी नहीं, बल्कि उनके लिए सैनिक के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “अगर वे युद्ध के मैदान में आएंगे, तो जवाब भी युद्ध स्तर पर ही मिलेगा।”

प्रधानमंत्री का यह बयान, पहलगाम हमले और उसके जवाब में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उनकी पहली गुजरात यात्रा के दौरान आया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी