पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ (41) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल उन्होंने पूरी दुनिया में दिल लुमिनाटी टूर किया था। इस पर जबरदस्त रिस्पोंस मिला और फैंस को उनकी परफोरमेंस बहुत पसंद आई। यहां तक कि उनकी इवेंट के टिकटों के लिए भी मारामारी मच गई। दिलजीत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन कुछ न कुछ अपडेट देते रहते हैं। हाल ही दिलजीत ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वे लंदन की सबसे महंगी कॉफी पी रहे हैं। आप इस कॉफी की कीमत जानकर चौंक जाएंगे। इसका मजा लेने के लिए दिलजीत को 30 हजार रुपए देने पड़े।
पीने के बाद दिलजीत ने अपना अनुभव भी बताया कि उन्हें टेस्ट कैसा लगा। उन्होंने इस वीडियो का कैप्शन दिया, “लंदन की सबसे महंगी कॉफी।” वीडियो में दिलजीत का मजेदार वॉइसओवर दिखता है। दिलजीत अपनी महंगी कार से निकलते हैं। स्टाइलिश गॉगल्स और हैट लगाकर कैफे के अंदर पहुंचते हैं। वहां मेन्यु देखते हैं। इसमें कॉफी का दाम 265 पाउंड लिखा होता है जिसे देखकर दिलजीत चौंक जाते हैं। वे बोलते हैं कि आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने जा रहा हूं।
मैं जापान की टिपीका कॉफी पीने जा रहा हूं। उसके प्राइस देखकर दिलजीत बोलते हैं, ये तो बहुत महंगी है, इंडिया के 31 हजार हो गए। इसके बाद दिलजीत को कॉफी सर्व की जाती है। इसे नापकर दिया जाता है। दिलजीत मजाक में कहते हैं कि इतने पैसे लेने के बाद भी सब कुछ नाप-तौलकर दिया जा रहा है। फिर बोलते हैं, मैं अब कुछ प्योर पीने जा रहा हूं। आज खाना नहीं खाऊंगा। 7 हजार की एक घूंट है।














