न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चालान से बचने के लिए ऑन रखें ये दो ऐप, ड्राइविंग के दौरान बनेंगे आपके सहायक

गाड़ी चलाते वक्त चालान से बचना चाहते हैं? जानिए Radarbot और Waze जैसे ऐप्स के बारे में, जो आपकी स्पीड और स्पीड कैमरा लोकेशन पर नजर रखते हैं और आपको चालान से बचाते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 9:12:16

चालान से बचने के लिए ऑन रखें ये दो ऐप, ड्राइविंग के दौरान बनेंगे आपके सहायक

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग गाड़ी चलाते वक्त स्पीड लिमिट को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में ओवरस्पीडिंग सिर्फ जुर्माने का कारण नहीं बनती, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह भी बनती है। देश के अधिकतर प्रमुख शहरों में ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगा रखे हैं, जो वाहन की गति निर्धारित सीमा से अधिक होने पर तुरंत उसकी तस्वीर खींचकर चालान जारी कर देते हैं।

ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि स्पीड लिमिट के उल्लंघन की वजह से आपका चालान न कटे, तो कुछ खास मोबाइल ऐप्स आपकी सहायता कर सकते हैं। ये ऐप्स न केवल आपकी गाड़ी की गति पर नजर रखते हैं, बल्कि यह भी जानकारी देते हैं कि आगे कहां स्पीड कैमरा लगा है।

Radarbot ऐप

Radarbot एक बहुत ही लोकप्रिय मोबाइल ऐप है, जो खासतौर पर iOS (iPhone) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह ऐप GPS तकनीक पर आधारित है और मार्ग में स्पीड कैमरा आने से पहले ही आपको अलर्ट भेज देता है। साथ ही यह रेड लाइट कैमरा और औसत गति की जानकारी भी प्रदर्शित करता है। कंपनी का कहना है कि इस ऐप को दुनिया के किसी भी देश में इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी यदि आप विदेश यात्रा पर हैं, तब भी यह ऐप आपकी मदद करेगा।

Waze ऐप

Waze एक नेविगेशन आधारित ऐप है, जो न केवल रास्ता दिखाता है, बल्कि ट्रैफिक, रोड ब्लॉक और स्पीड कैमरों की लोकेशन की जानकारी भी देता है। यह ऐप Google और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इस ऐप से यूजर्स को पहले से पता चल जाता है कि आगे ट्रैफिक या कोई अन्य रुकावट है या नहीं, साथ ही कैमरा लोकेशन की जानकारी भी मिलती है। यह ऐप पूरी तरह से मुफ्त है और इसे अब तक करोड़ों बार डाउनलोड किया जा चुका है।

टेक्नोलॉजी से मदद लें, लेकिन नियमों का पालन सबसे ज़रूरी

ऐसे मोबाइल ऐप्स निश्चित रूप से आपको चालान से बचाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना नहीं है, बल्कि यह सतर्क और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देना है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़कों पर स्पीड कैमरे इसलिए लगाए जाते हैं ताकि सड़क पर हादसे कम हों और लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। हर वर्ष हजारों सड़क दुर्घटनाएं सिर्फ ओवरस्पीडिंग के कारण होती हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम टेक्नोलॉजी का प्रयोग जागरूकता और सुरक्षा के लिए करें, न कि केवल जुर्माने से बचने के लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला