न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा, महिला का कपड़े बदलते वक्त बनाया वीडियो, अस्पताल में मचा हड़कंप

जोधपुर के बड़े सरकारी अस्पताल में महिला का एमआरआई सेंटर के चेंजिंग रूम में वीडियो बनाते पकड़ा गया सिक्योरिटी गार्ड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 4:19:49

राजस्थान : MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा, महिला का कपड़े बदलते वक्त बनाया वीडियो, अस्पताल में मचा हड़कंप

राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला मथुरादास माथुर अस्पताल के न्यूरो वार्ड में भर्ती थी और एमआरआई कराने पहुंची थी। इस दौरान जब वह एमआरआई सेंटर के चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी, तो उसे शक हुआ कि वहां कुछ गड़बड़ है। बारीकी से जांच करने पर महिला को पता चला कि चेंजिंग रूम में एक हिडन कैमरा लगाया गया है। यह जानकर महिला हैरान रह गई और उसने तत्काल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

महिला की शिकायत पर तुरंत जांच शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड रहीमुद्दीन अब्बासी ने अपने मोबाइल फोन को चुपके से चेंजिंग रूम में छिपाकर रखा था, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। यह खुलासा होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी गार्ड गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रहीमुद्दीन अब्बासी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के परिजनों ने शास्त्री नगर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त था और इससे पहले कितनी बार उसने ऐसा किया। साथ ही पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ये वीडियो किस उद्देश्य से बनाए और कहीं वह इन्हें किसी को भेज तो नहीं रहा था।

दो साल से अस्पताल में कर रहा था काम

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रहीमुद्दीन अब्बासी पिछले दो सालों से अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वह इतने लंबे समय से चुपचाप इस तरह की हरकत कर रहा था और क्या अन्य महिलाओं को भी इसका शिकार बनाया गया है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और अस्पताल प्रबंधन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस अब रहीमुद्दीन के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन-किन महिलाओं की रिकॉर्डिंग की और उसका क्या किया गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?