न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पहाड़ों की रानी' मसूरी की ये हैं 10 खूबसूरत जगहें, नहीं है जन्नत से कम

उत्तराखंड भारत के उत्तर में पहाड़ी राज्य है, जो पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। दून वैली पर बसा देहरादून इसकी राजधानी है, जो चारों ओर से प्राकृतिक दृश्यों से घिरा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 10:20:13

'पहाड़ों की रानी' मसूरी की ये हैं 10 खूबसूरत जगहें, नहीं है जन्नत से कम

उत्तराखंड भारत के उत्तर में पहाड़ी राज्य है, जो पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। दून वैली पर बसा देहरादून इसकी राजधानी है, जो चारों ओर से प्राकृतिक दृश्यों से घिरा हुआ है। उत्तराखंड को ईश्वर की धरती या देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदुओं की आस्था के प्रतीक चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यहीं स्थित हैं। उत्तर का यह राज्य गंगा और यमुना समेत देश की प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। उत्तराखंड की गोद में बसा मसूरी बेहद खूबसूरत शहर है। मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह हिल स्‍टेशन शिवालिक पर्वतमाला और दून घाटियों के अद्धुत दृश्‍य प्रदान करता है। इस जगह को यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के लिए प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

ये हिल स्टेशन हनीमून कपल्स से लेकर फैमली टूर की प्लानिंग तक सभी के लिए पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट है। मसूरी की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक सौंदर्य, झरने और स्वादिष्ट भोजन सभी पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। मसूरी में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। इनमें कैमल्स बैक रोड, लाल टिब्बा और चार दुकान भी शामिल हैं, जहां आप कई प्रकार के स्वादिष्ट पैनकेक्स का स्वाद ले सकते हैं। अगर आप भी मसूरी का दीदार करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं वहां के कुछ प्रसिद्ध दर्शनीय स्‍थलों के बारे में..

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

कैमल्स बैक रोड (Camel Back Rd)

कैमल्स बैक रोड मसूरी में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है। लाइब्रेरी बस स्टैंड से 3 किमी की दूरी पर, कैमल्स बैक रोड कुलरी बाजार से मसूरी में लाइब्रेरी चौक तक 3 किमी लंबा है। यह मसूरी शहर में घूमने के लिए शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। सड़क का नाम चट्टान से लिया गया है जिसका आकर ऊंट के पीठ के आकार की तरह है। इस सड़क को मसूरी पब्लिक स्‍कूल से भी देखा जा सकता है, साथ ही यहां के स्‍थानीय निवासी इस सड़क को सुबह - शाम टहलने के समय भी देख सकते हैं। कैमल्स बैक रोड का निर्माण 1845 में किया गया था। इस सड़क में एक प्राचीन हवा घर है जहाँ लोग बैठकर खूसबूरत चोटियों को देख सकते हैं। इस हवा घर को पहले स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता था। हिमालय की चोटियों को करीब से देखने के इच्छुक लोगों के लिए यहां टेलीस्कोप उपलब्ध हैं। यहां से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, चौखम्बा, नंदा देवी चोटियां दिखाई देती हैं।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचुरी (Benog Wildlife Sanctuary)

बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचुरी मसूरी में लाइब्रेरी पॉइंट से लगभग 11 किमी दूर स्थित है। देवदार के पेड़ों और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों से घिरी हुई बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचुरी की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। नेचर लवर्स के लिए ये जगह एक अच्छा ऑप्शन है।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

शेडअप चोपेलिंग मंदिर (Shedup Choephelling Buddhist Temple)

मसूरी में स्थित शेडअप चोपेलिंग मंदिर तिब्बती बौद्ध मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। ये मसूरी में तिब्बती लोगों द्वारा स्थापित किया गया था। ये मंदिर आईएएस अकादमी के नजदीक हैप्पी वैली रोड पर स्थित है।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

मॉल रोड (Mall Road)

मॉल रोड को मसूरी का दिल भी कहते हैं। दो किलोमीटर लंबा ये रास्ता लाइब्रेरी पॉइंट से शुरू होकर पिक्चर पैलेस तक जाता है। इसे मसूरी का दिल भी कहा जाता है। मॉल रोड पर पैदल घूमते हुए यहां लगने वाली कपड़ों की दुकानें, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आदि का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, रात के समय मॉल रोड का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

गन हिल (Gun hill)

गन हिल मसूरी का दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है और मॉल रोड से लगभग 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। आप गन हिल का लुत्फ उठाने के लिए रोपवे से जा सकते हैं या मॉल रोड पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स से आधे घंटे की लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

म्युनिसिपल गार्डन (Municipal Garden)

लाइब्रेरी पॉइंट से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित म्युनिसिपल गार्डन को शुरुआत में कंपनी बाग के नाम से जाना जाता था। विशाल बगीचों से घिरा हुआ, हरे लॉन, फव्वारे, झील, फूलों की 800 विभिन्न प्रजातियों के साथ ये हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए एक सुंदर आकर्षण केंद्र है। यहां पाए जाने वाले चायना ट्री इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। इसके अलावा, आप यहां की झील में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

लाल टिब्बा (Lal Tibba)

लाल टिब्बा को लाल पहाड़ी भी कहा जाता है। ये मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट माना जाता है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के सभी प्रसारण स्टेशन यहां स्थित हैं। भारतीय सेना तैनात होने की वजह से यहां जाना प्रतिबंधित है। आप टेलीस्कोप के माध्यम से लाल टिब्बा के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

मसूरी लेक (Mussoorie Lake)

मसूरी झील उत्तराखंड की प्रकृति की गोद में बसे मसूरी के मुख्य पर्यटन स्थल में से है । मसूरी झील एक सुंदर पिकनिक स्‍पॉट है। मसूरी झील मसूरी से 7 किलोमीटर दूर देहरादून मार्ग पर स्थित है। मसूरी झील में बोटिंग के लिए पैंडल बोट की सुविधा भी अपलब्ध है एवम् पर्यटक यहां आकर झील में नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं। देहरादून-मसूरी रोड में मसूरी से मात्र 6 किमी पहले स्थित, मसूरी झील एक दिन के लिए पिकनिक के साथ-साथ नौका विहार के लिए एकदम सही जगह है।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

केम्प्टी फॉल्स (Kempty Falls)

केम्प्टी फॉल्स एक शानदार और मनमोहक जलप्रपात है जो भारत के राज्य उत्तराखण्ड के शहर मसूरी से 15 किमी की दूरी पर चकराता सड़क पर स्थित है और इस क्षेत्र का सबसे बड़ा आकर्षण है। यह जलप्रपात समुद्र तल से 1364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। केम्प्टी फॉल्स में पानी 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है और पांच धाराओं में विभाजित हो जाता है। केम्प्टी में दो मुख्य झरने हैं जो पानी के बड़े ताल में गिरते हैं जो पहाड़ की धारा के क्रिस्टल साफ पानी में खेलने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। निचला झरना बहुत लोकप्रिय है और बड़ी भीड़ को आकर्षित करता है जबकि ऊपरी अपेक्षाकृत शांत है।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

क्राइस्ट चर्च (Christ Church)

लाइब्रेरी बस स्टैंड से 0.6 किमी की दूरी पर, क्राइस्ट चर्च मसूरी में कसमांडा पैलेस के पास स्थित एक प्राचीन चर्च है। क्राइस्ट चर्च का निर्माण 1836 में ब्रिटिश समुदाय द्वारा किया गया था और माना जाता है कि यह हिमालय पर्वतमाला में सबसे पुराना चर्च है। यह चर्च शानदार गोथिक शैली की वास्तुकला का दावा करता है। चर्च की खिड़कियों का ग्लास सना हुआ है, जो यीशु मसीह के जीवन की घटनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। पर्यटकों का ध्यान खींचने के लिए चर्च की दीवारों और अंदरूनी हिस्सों को खूबसूरती से सजाया गया है।

mussoorie,tourist places in mussoorie,mussoorie tourist places,uttrakhand,travel,travel tips

मसूरी कैसे जाएं

मसूरी, आसानी से भारत के अन्‍य भागों से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। इस गंतव्‍य का सबसे नजदीकी एयरबेस जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है जो देहरादून में बना हुआ है। इस एयरपोर्ट की मसूरी से दूरी 60 किमी। है। देहरादून रेलवे स्‍टेशन, इस गंतव्‍य स्‍थल का सबसे नजदीकी रेल हेड है।

मसूरी का मौसम

मसूरी में साल के हर महीने में मौसम बेहद खुशनुमा रहता है जो हर साल भारी संख्‍या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह हिल स्‍टेशन सभी मौसम में सुंदर लगता है। हालांकि, मसूरी घूमने का आदर्श समय मार्च से जून और सितम्‍बर से नवंबर के बीच होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती