न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने मुंबई में अपनी मां को घर किया गिफ्ट, इरफान के साथ किसिंग सीन को लेकर दिव्या ने बताई यह बात

महिमा मकवाना (25) ने टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों की दुनिया में भी पहचान बनाई है। महिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 May 2025 12:44:55

2 News : इस एक्ट्रेस ने मुंबई में अपनी मां को घर किया गिफ्ट, इरफान के साथ किसिंग सीन को लेकर दिव्या ने बताई यह बात

महिमा मकवाना (25) ने टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों की दुनिया में भी पहचान बनाई है। महिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। महिमा ने कहा कि जब मैं बहुत छोटी थीं, तभी मेरे पापा का निधन हो गया था। इसके बाद मेरी मां ने अकेले ही मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया। मां ने हमेशा मेरा साथ दिया और सपोर्ट किया। इसी दौरान इंटरव्यू में मौजूद महिमा की मां से पूछा गया कि क्या कभी उनकी बेटी ने उन्हें ऐसा कोई तोहफा दिया है जो उनके दिल को छू गया हो? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि कुछ दिन पहले ही महिमा ने मुंबई में उन्हें एक घर गिफ्ट किया है।

इस पर महिमा ने कहा कि हमने साल 2014 में पहला घर खरीदा था, लेकिन उस समय मैं इतनी समझदार नहीं थीं। तब मुझे जिम्मेदारियों का भी ठीक से एहसास नहीं था। मेरा और मां का हमेशा से सपना था कि हमारा मुंबई में खुद का घर हो। इस सपने को पूरा करने में हमें करीब 11 साल लग गए। आखिरकार ये सपना उस समय सच हुआ जब मैंने मां के जन्मदिन पर नया घर खरीदा। ये घर सिर्फ ईंट और दीवारों का नहीं, बल्कि मां की मेहनत और संघर्ष की निशानी है। हम दोनों ने मिलकर घर को सजाया है और हर कोना यादों और प्यार से जुड़ा हुआ है।

ये सब कुछ केवल मेरी मां की वजह से मुमकिन हो पाया। मां के बिना मैं यह सब कभी नहीं कर पातीं। मेरे लिए मां ही सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। बता दें महिमा के पास सिर्फ दो घर ही नहीं, बल्कि एक लग्जरी कार भी है। बता दें महिमा ने करिअर की शुरुआत साल 2009 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्हें 'बालिका वधू' सीरियल से पहचान मिली। वो अब तक 10 से ज्यादा टीवी शो में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने साल 2017 में तेलुगु फिल्म वेंकटापुरम से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 2021 में आई ‘अंतिम’ थी। इसमें सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा थे।

mahima makwana,actress mahima makwana,mahima balika vadhu,antim movie,mahima mother,divya dutta,actress divya dutta,irrfan khan,divya irrfan,hisss

दिव्या दत्ता और इरफान खान ने साल 2010 में आई फिल्म ‘हिस्स’ में किया था साथ काम

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें कई बढ़िया फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। दिव्या ने एक इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। दोनों ने साल 2010 में आई फिल्म ‘हिस्स’ में काम किया था। दिव्या ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म की डायरेक्टर जेनिफर लिंच ने हमें अच्छे से समझाया। यह एक सुंदर सा सीन था. मैंने पूछा, ‘इरफान कहां हैं?’ उन्होंने कहा, ‘वह छत पर हैं, तुमसे ज्यादा नर्वस हैं।’ मैं ऊपर गई और उनसे कहा, ‘चलो करते हैं, सब अच्छा होगा।’

जेनिफर हमें बार-बार कहती रहीं कि तुम एक कपल हो, तुम्हें एक बच्चा चाहिए, वह तुम्हारे पास आ रहा है…उन्होंने हमें उस मूड में डाल दिया जहां हमारी सभी झिझक, हिचक, नर्वसनेस सब दूर हो गई। मैंने महसूस किया कि एक पूरी यूनिट उस सीन को अच्छा बनाने के लिए काम कर रही है। इसी इंटरव्यू में दिव्या ने बताया कि कैसे फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने भी उन्हें बहुत जरूरी सीख दी थी। आदित्य के पिता यश चोपड़ा ने उन्हें ‘वीर-जारा’ के साथ एक खास रोल से लॉन्च किया, फिल्म सुपरहिट रही और उनका करिअर आगे चल पड़ा।

दिव्या ने कहा कि आदि ने मुझसे पूछा ‘क्या तुम्हें पैसों की जरूरत है?’ मैंने कहा, ‘आप ऐसा क्यों कह रहे हैं?’ उन्होंने पूछा कि मैं इतनी फिल्में क्यों कर रही हूं? मैंने कहा क्योंकि मैं बिजी हूं, लोग मुझे चाहते हैं…उन्होंने कहा कि तुम एक अच्छी एक्ट्रेस हो। ऐसा काम करो कि लोग तुम्हारी लेगेसी को याद रखे। तुम्हारी चुनी हर फिल्म मायने रखती है। यह बात मुझे बहुत गहराई से छू गई। मैंने महसूस किया कि सही सलेक्शन कितना जरूरी होता है। इसके बाद मैंने कई प्रोजेक्ट्स को मना कर दिया और कई साइनिंग अमाउंट्स भी लौटा दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी