न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को SC से फिर मिली राहत, अंतरिम जमानत जारी रहेगी

सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दी गई अंतरिम जमानत जारी रखने का आदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर मामले में दर्ज एफआईआर की जांच एसआईटी कर रही है। कोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक पर पुनर्विचार पर भी कहा कि याचिकाकर्ता शांत रहें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 12:40:29

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को SC से फिर मिली राहत, अंतरिम जमानत जारी रहेगी

सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा के अशोका यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की याचिका पर सुनवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि महमूदाबाद को दी गई अंतरिम जमानत जारी रहेगी। यह याचिका महमूदाबाद ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ दायर की है। मामला ऑपरेशन सिंदूर पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज होने का है। इसी मामले में 18 मई को महमूदाबाद को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार के वकील ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से कहा कि जांच पूरी होने पर जांच रिकॉर्ड को कोर्ट के सामने प्रस्तुत करें। महमूदाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने चिंता जताई कि जांच एजेंसी इस अवसर का दुरुपयोग कर अन्य मामलों की जांच भी न शुरू कर दे।

सोशल मीडिया बैन हटाने की मांग

सिब्बल की इस चिंता पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसआईटी की जांच केवल इस मामले में दर्ज दो एफआईआर तक सीमित रहेगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट संबंधित अदालत में दाखिल करने से पहले सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही, महमूदाबाद को मिली अंतरिम जमानत अगले आदेश तक कायम रहेगी। इसके बाद सिब्बल ने कोर्ट से सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक पर पुनर्विचार की गुजारिश की। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह शर्त केवल याचिकाकर्ता को शांत रहने के लिए है।

सिब्बल ने कहा, “वह शांतिपूर्ण रहेंगे, जज साहब मुझसे इस आश्वासन को ले सकते हैं, लेकिन यह रोक जारी नहीं रहनी चाहिए। ये परिपक्व व्यक्ति हैं और विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।” जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अदालत हर पहलू पर बारीकी से निगरानी रख रही है। वहीं, हरियाणा सरकार के वकील ने बताया कि महमूदाबाद ने 14 देशों का दौरा किया है और जांच शुरू हो चुकी है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि क्या मानवाधिकार आयोग को इस मामले में जवाब दिया गया है, क्योंकि आयोग ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया का संज्ञान लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत