न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो चले आइये देश के इन 10 शहर

देशभर में कई ऐसी जगहें हैं जो घूमने के लिए जानी जाती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। गर्मियों में तो ये जगह खूबसूरत लगती ही हैं, लेकिन ठंड में इनका नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है। नवंबर से फरवरी-मार्च तक ये पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 3:22:49

सर्दियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो चले आइये देश के इन 10 शहर

नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में ठंड पड़ना शुरू हो जाती हैं। सर्दियों का यह मौसम बेहद सुहाना होता हैं और घूमने के लिहाज से बेहद अच्छा माना जाता हैं। खासकर जिस स्थान पर बर्फबारी हो उस जगह दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने का एक अलग ही मज़ा है। देशभर में कई ऐसी जगहें हैं जो घूमने के लिए जानी जाती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। गर्मियों में तो ये जगह खूबसूरत लगती ही हैं, लेकिन ठंड में इनका नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है। नवंबर से फरवरी-मार्च तक ये पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

गुलमर्ग, कश्मीर

सर्दी के मौसम में गुलमर्ग घूमने के लिहाज से बेस्ट जगह है। वैसे तो पूरा साल ही यहां घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन कश्मीर का ये पहाड़ी शहर सर्दियों का वंडरलैंड माना जाता है। यहां की जमी हुई झील, बर्फ से ढकी वादियां यात्रियों को रोमांचित कर देती हैं। यहां आप स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग आदि कर सकते हैं।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

शिमला, हिमाचल प्रदेश

सर्दियों के बर्फीले मौसम में शिमला और कुफरी बेहद खूबसूरत लगते हैं और घूमने लायक जगह हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला लुढ़कती पहाड़ियों और बर्फ से ढके जंगलों से घिरी हुई है जो शहर को भव्य बनाती है। माल रोड पर कई रेस्तरां हैं जो चाय के गर्म कप की चुस्की लेते हुए सुंदर हिमालय के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के लिए आकर्षण और अच्छा स्थान प्रदान करते हैं।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

जैसलमेर, राजस्थान

सर्दियों में राजस्थान का ये रेतीली जगह भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। साल भर जैसलमेर में काफी गर्मी होती है। इस मौसम में जैसलमेर यात्रियों को अपनी ओर खींचता है। यहां आपको ऊंट की सवारी करने को मिलती है। रेगिस्तान में कैंपिंग का आनंद, पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग करने के विकल्प मिलते हैं।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला जिसे अक्सर 'छोटा ल्हासा' कहा जाता है, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। धौलाधार रेंज से घिरा, मोटी अल्पाइन वनस्पति, संकरी गलियां और औपनिवेशिक इमारतें, इसे भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं। इसकी लोकप्रियता का एक और कारण है - तिब्बतियों के एक बड़े समुदाय की उपस्थिति, जिसकी वजह से लोग यहां आना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी उपस्थिति ने धर्मशाला के भोजन, संगीत और परिवेश को बहुत प्रभावित किया है। अगर आप यहां गर्मियों में जा चुके हैं, तो एक बार सर्दियों में भी यहां की खूबसूरती को जरूर देखने जाए।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

वायनाड, केरल

अगर आप सर्दियों के दौरान ठंडे हिल स्टेशनों को पसंद नहीं करते हैं, तो आप हमेशा ‘गॉड्स ओन कंट्री’ – केरल में स्थित खूबसूरत दक्षिण शहर वायनाड की यात्रा कर सकते हैं। यहां का भोजन, संस्कृति और इतिहास ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनका आप अनुभव कर सकते हैं। वायनाड एक अद्भुत जगह है जो सालभर देश भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

बिनसर, उत्तराखंड

उत्तराखंड की शांति पसंद है तो यहां बिनसर नाम का एक छोटा सा हिल स्टेशन स्थित है। आप इस बिनसर हिल स्टेशन पर जा सकते हैं और सर्दियों में पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां से आपको केदारनाथ और नंदा देवी चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। प्रकृति प्रेमियों का ये जगह जरूर पसंद आएगी।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

कच्छ, गुजरात

वैसे तो गुजरात की अन्य जगहों पर आप किसी भी मौसम में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन, कच्छ का रण सर्दी के मौसम में घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। इस स्थान का रण उत्सव भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर है। आपको बता दें कि नवंबर से फ़रवरी के बीच रण महोत्सव मनाया जाता है जिसका हिस्सा आप भी बन सकते हैं। यहां आप ऊंट की सवारी करने के साथ बेहतरीन व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश वैसे ही बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां तवांग नाम की जगह है जो सर्दियों में घूमने के लिए ऑफबीट स्पाॅट है। सर्दियों में यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियां शानदार नजारा प्रदर्शित करती हैं। जनवरी में यहां तोर्ग्या महोत्सव का आयोजन होता है। वहीं फरवरी के महीने में लोसार की यात्रा की जा सकती है। इसलिए अगर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जनवरी या फरवरी का प्लान बनाएं।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

गोवा

सर्दियों के मौसम में किसी और जगह घूमने पहुंचे या न पहुंचे लेकिन, गोवा ज़रूर पहुंचे। खूबसूरत नजारों से परिपूर्ण यह जगह सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट स्थान है। सर्दियों के मौसम में गोवा के समुद्री तटों पर घूमने का एक अलग ही मज़ा है। यहां आप दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां एक से एक बेहतरीन भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। नाईट क्लब भी जा सकते हैं।

most visited places in winter,holiday,travel,tourism

गंगटोक, सिक्किम

पुराने भारत-चीन रेशम मार्ग का घर, गंगटोक एक अनूठा हिल स्टेशन है, जहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है। बौद्ध तीर्थयात्रियों से लेकर ट्रेकर्स तक, पर्यटकों से लेकर हनीमून मनाने वालों तक, हर तरह के यात्री यहां कुछ न कुछ देख सकते हैं। हर तरफ हरियाली और जीव-जंतु, शांत ऊंचाई वाली झीलें, रंग-बिरंगे मठ और असली हिमालय के नज़ारे आपको यहां 4 से 5 दिन और ज्यादा रुकने के लिए मजबूर कर सकते हैं। वैसे गंगटोक में बर्फबारी नहीं होती है, लेकिन तापमान 4 डिग्री तक गिर जाता है, तो अपनी पैकिंग करते समय ठंड के कपड़े ज्यादा से ज्यादा रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!