न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और सभी भारतीय चाहते हैं कि वे देश का हर कोना घूम सकें। भारत में पर्यटन के लिए बहुत कुछ है। घूमने को कहीं समंदर का किनारा है तो कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 12:58:25

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और सभी भारतीय चाहते हैं कि वे देश का हर कोना घूम सकें। भारत में पर्यटन के लिए बहुत कुछ है। घूमने को कहीं समंदर का किनारा है तो कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। कहीं घने जंगल हैं, जहां हर तरह के जानवर देखने को मिलते हैं तो कहीं साल भर बारिश ही होती है या फिर रेगिस्तान हैं। यही वजह हैं कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। इन सबके अलावा भारत के लोगो का सत्कार, स्वादिष्ट खाना, यहां का इतिहास, स्थापत्य कलां, योग, विभिन्न त्यौहार आदि सब की वजह से भारत विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक बन चूका हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतियों के साथ ही विदेशी पर्यटकों के भी पसंदीदा स्थल हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

वाराणसी

वाराणसी को काशी व बनारस के नाम से भी जाना जाता है। हजारों साल पुराना ये शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे इसलिए इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। बनारस में देश ही नहीं विदेश से भी लोग मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं। अपनी एक अलग संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह शहर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

उदयपुर

भारत मे शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसकी अपनी जिंदगी मे कम से कम एक बार उदयपुर घूमने की इच्छा ना हो। वाकई मे यहां आकर आप खुद बोल देंगे कि उदयपुर ना घूमें होते तो क्या ख़ाक घूमें होते।उदयपुर को राजस्थान का कश्मीर कहा जाता हैं। यहां अनेक खूबसूरत पानी की झीलें होने के कारण इसे झीलों की नगरी भी बोला जाता हैं। झीलों के अलावा यहां आसपास कई किले, महल, बग़ीचे एवं एडवेंचर भी मौजूद हैं।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

ऋषिकेश

ध्यान और योग के लिए ऋषिकेश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसलिए इसको "योग की राजधानी" के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर योग और ध्यान का एक बहुत बड़ा केंद्र है। ऋषिकेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। एडवेंचर के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। अगर आप आध्यात्म को सीखना, समझना चाहते हैं या फिर वादियों की शांति व राफ्टिंग आदि करना चाहते हैं तो ऋषिकेश शहर आपका इंतजार कर रहा है। यहां राम झूला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है जिसका आनंद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

पुष्कर

पुष्कर तो विदेशी सैलानियों को इतना पसंद हैं कि यहां कई तो हमेशा के लिए बस जाते हैं। आप यहां भारतीयों से ज्यादा विदेशी सैलानी देख सकते हैं। यहां तक की वो हिंदी बोलते हुए ,हमारे रस्म रिवाज को मानते हुए देखे जा सकते हैं। पुष्कर ,अजमेर जिले से मात्र 15 किमी दूर हैं ,पर यहां आपको लगेगा नहीं की आप अजमेर जैसे बड़े शहर के इतना पास मे हैं। क्योकि यहां का माहौल शहरी माहौल से एकदम अलग मिलेगा। दुनिया का एकमात्र ब्रम्हा मंदिर भी यहा ही स्थित हैं। तीर्थराज पुष्कर की पुष्कर झील के चारो ओर 55 घाट और करीब 400 मंदिर हैं।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

आगरा

सात अजूबों में से एक ताजमहल है। इसको यूनेस्को ने भी अपनी धरोहरों में जगह दी है। यहां का आर्ट, मिनिएचर पेंटिंग्स, क्राफ्ट्स आदि भी विदेशियों को खूब लुभाती हैं। आगरा में पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं। ताजमहल का दीदार करने देसी ही नहीं विदेशी भी दूर-दूर के देशों से आते हैं। ताज महल की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आगरा में ताजमहल के अलावा ताज म्यूजियम, इतिमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और किनारी बाजार के साथ आगरा का लाल किला भी देखने लायक जगह हैं।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

जयपुर

ऐतिहासिक भारत का सबसे बेशकीमती रत्न, जयपुर का 'गुलाबी शहर' अपने अद्वितीय वास्तुशिल्प स्थलों के साथ विदेशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है, गुलाबी रेत-पत्थर वाला हवा महल जो एक असली छत्ते जैसा दिखता है और पहाड़ी किला जिसे आमेर किला कहा जाता है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। राजपूताना सैन्य वास्तुकला, जयगढ़ किले, सिटी पैलेस और जंतर मंतर के खगोलीय डिजाइन के साथ। यह शहर पारंपरिक भारतीय हस्तकला, ​​आभूषण, कला और मूर्तिकला का एक संपन्न केंद्र है।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

गोवा

'समुद्र तटों की रानी ' कहलाये जाने वाला गोवा हर एक विदेशी पर्यटक की पहली पसंद हैं। गोवा के बीच पर धुप ,रेत ,खेल ,सर्फिंग ये सब आज की हर पीढ़ी को पसंद हैं।अगर आप बार बार मनाली शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों पर जाकर परेशान हो गए हैं तो गोवा आपके लिए एक नया अनुभव होगा जो कि बर्फीला ना होकर समुद्री अनुभव होगा। यहां के नाईट क्लब्स ,सस्ती शराब ,देर रात तक बीच पर चलती पार्टीया विदेशियों को काफी लुभाती हैं। इसीलिए आप कभी भी किसी विदेशी से भारत के बारे मे पूछेंगे तो वो उसमे गोवा का नाम एक बार जरूर लेगा।

ये हैं विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा भारतीय स्थल, दिल में समां जाते हैं यहां के नजारे

जोधपुर

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को जोधपुर का जातीय आकर्षण बहुत पसंद आता है। भारत का अलौकिक 'ब्लू सिटी', जो इतिहास में डूबे मेहरानगढ़ के भव्य रूप से निर्मित विशाल किले के लिए जाना जाता है, ने हमेशा भारत के सर्वोत्कृष्ट ऐतिहासिक रत्नों की खोज करने वाले विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया है। पर्यटक भव्य राजस्थानी हस्तनिर्मित कला आभूषणों, जातीय कपड़ों और विशेष स्मारिका वस्तुओं के अलावा प्राचीन क्लॉक टॉवर, जसवन्त थड़ा और उम्मेद भवन पैलेस की ओर भी आकर्षित होते हैं। जोधपुर के 'नीले' घर फोटोग्राफर के लिए आनंददायक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर