न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव के बीच जबलपुर मिलिट्री कैंप में जासूसी की बड़ी साजिश नाकाम, दो संदिग्ध युवक हिरासत में

भारत पाकिस्तान तनाव, जबलपुर मिलिट्री कैंप जासूसी, ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान जासूस, भारतीय सेना सुरक्षा, मिलिट्री इंटेलिजेंस जांच, देशद्रोह गतिविधियां, सेना का सेंसिटिव एरिया, सैन्य ठिकाने में घुसपैठ, विदेशी ताकतों को जानकारी

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 10:43:11

भारत-पाक तनाव के बीच जबलपुर मिलिट्री कैंप में जासूसी की बड़ी साजिश नाकाम, दो संदिग्ध युवक हिरासत में

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सेना के सेंट्रल कमांड से एक चौंकाने वाली जासूसी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मिलिट्री कैंप क्षेत्र में समुदाय विशेष के दो युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया है। दोनों युवक कैमरे से फोटो और वीडियो ले रहे थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि ये दोनों युवक दुश्मन ताकतों के इशारे पर संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में घुसे थे और जानकारियां जुटाकर भेज रहे थे।

पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद जुबेर (22 वर्ष), निवासी आयशा नगर, और मोहम्मद इरफान (32 वर्ष), निवासी आनंद नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गोरा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) से संबंधित एक सैन्य प्रतिष्ठान के अंदर घुस गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़े इस संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा में तैनात गार्ड्स ने गश्त के दौरान दोनों युवकों को संदिग्ध हालत में पाया। दोनों अलग-अलग दिशाओं में मोबाइल से फोटो और वीडियो बना रहे थे। पूछताछ के दौरान जब संतोषजनक उत्तर नहीं मिले, तो गार्ड्स ने उन्हें तत्काल मिलिट्री इंटेलिजेंस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद सेना के अधिकारी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं और उनके मोबाइल की जांच कर रहे हैं।

विदेश भेजी जा रही थी संवेदनशील जानकारी?

सेना को आशंका है कि आरोपी मिलिट्री एरिया में खींचे गए फोटो और वीडियो को देश के बाहर भेज रहे थे। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि दोनों युवक किसी दुश्मन देश के इशारे पर यह गतिविधियां कर रहे थे। फिलहाल सेना मोबाइल में मौजूद डेटा, कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और लोकेशन की विस्तृत जांच कर रही है।

गौरतलब है कि पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली हरकतें कर रहा है। इस बीच सैन्य ठिकाने में इस तरह की फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग की घटना को बेहद संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?