न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC परीक्षाओं में बार-बार गैरहाज़िर रहने पर बंद होगा आवेदन, OTR दोबारा एक्टिव कराने के लिए लगेगा जुर्माना

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अभ्यर्थियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक वित्तीय वर्ष में दो बार अनुपस्थित रहने पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम परीक्षा प्रणाली को प्रभावी बनाने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:03:21

RPSC परीक्षाओं में बार-बार गैरहाज़िर रहने पर बंद होगा आवेदन, OTR दोबारा एक्टिव कराने के लिए लगेगा जुर्माना

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राज्य की अन्य भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर अब कड़ा रुख अपनाया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि कोई अभ्यर्थी एक ही वित्तीय वर्ष में दो परीक्षाओं में शामिल नहीं होता, तो उसका वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम ब्लॉक कर दिया जाएगा। कार्मिक विभाग के क-2 शाखा द्वारा शुक्रवार को यह आदेश जारी किया गया।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में OTR के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया था, ताकि अभ्यर्थियों को हर बार आवेदन शुल्क न देना पड़े। लेकिन इस व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए कई ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन करने लगे, जिनके पास आवश्यक योग्यता नहीं थी और वे परीक्षा में शामिल भी नहीं होते। इससे व्यवस्थागत बोझ बढ़ता है और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग होता है।

इसी समस्या से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि जो अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में लगातार दो बार परीक्षा में गैरहाज़िर रहते हैं, उनकी आवेदन करने की सुविधा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी जाएगी।

OTR दोबारा चालू कराने की शर्तें

• पहली बार अनुपस्थित रहने पर OTR दोबारा चालू कराने के लिए ₹750 का भुगतान अनिवार्य होगा।

• उसी वर्ष दोबारा दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर OTR फिर ब्लॉक हो जाएगा, जिसे एक्टिव कराने के लिए ₹1500 शुल्क देना होगा।

• यदि कोई अभ्यर्थी किसी वैध कारण से परीक्षा में नहीं बैठना चाहता, तो उसे परीक्षा तिथि से कम से कम एक माह पूर्व आयोग को सूचना देनी होगी। तभी वह अतिरिक्त शुल्क से मुक्त हो सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?