न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की हरकतें जारी, पठानकोट एयरबेस पर धमाका, उरी में सिविलियन एरिया को बना रहा निशाना

पाकिस्तान की लगातार हमलों और सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय सशस्त्र बलों ने पठानकोट एयरबेस और उरी में सिविलियन एरिया को निशाना बनाने के प्रयासों को नाकाम किया। जम्मू, सांबा, और अन्य सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया और श्रीनगर एयरपोर्ट 14 मई तक बंद कर दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 10:19:14

पाकिस्तान की हरकतें जारी, पठानकोट एयरबेस पर धमाका, उरी में सिविलियन एरिया को बना रहा निशाना

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी शिविरों पर भारत की सटीक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार रात भारत के खिलाफ तुर्की निर्मित 300 से 400 ड्रोन के जरिए 36 लोकेशनों पर हमले की कोशिश की गई, जिसे भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया था।

हालांकि शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन और गोलाबारी के जरिए हिमाकत की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इस बीच पठानकोट में हमले की कोशिश की गई है, लेकिन सेना ने उसे पूरी तरह से विफल कर दिया है और इस बार उरी में सिविलियन एरिया को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

राजौरी में संघर्ष विराम उल्लंघन

शुक्रवार शाम जम्मू शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद हवाई हमले के सायरन बजने लगे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये धमाके सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का परिणाम थे। इसी बीच, पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने कड़ी और प्रभावी जवाबी कार्रवाई के साथ सामना किया।

तनाव के चलते कई जिलों में ब्लैकआउट

बढ़ते तनाव के मद्देनजर जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजौरी और पुंछ जैसे सीमावर्ती जिलों में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। सांबा सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने तत्काल निष्क्रिय कर दिया।

होशियारपुर जिले में भी सुरक्षा कारणों से पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश जारी किया गया है। जिले की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने वायुसेना से मिली जानकारी के आधार पर यह आदेश जारी किया और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी।

श्रीनगर एयरपोर्ट 14 मई तक बंद

पाकिस्तान के लगातार हमलों और सीमा पर तनाव के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट को 14 मई तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू और बारामुल्ला जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों और भारी तोपखाने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। उरी, पुंछ और कुपवाड़ा में भीषण गोलाबारी हो रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत