न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जैसे इजराइल गाजा के अंदर कर रहा है, उसी तरह...', पाकिस्तान पर हुई स्ट्राइक के बाद अजमेर शरीफ के दीवान ने दिया बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और पाकिस्तान के शहरों पर कब्जे की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 6:46:34

'जैसे इजराइल गाजा के अंदर कर रहा है, उसी तरह...', पाकिस्तान पर हुई स्ट्राइक के बाद अजमेर शरीफ के दीवान ने दिया बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने पाकिस्तान पर कब्जा करने की अपील की है। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि भारत को पाकिस्तान के शहरों पर उसी तरह नियंत्रण करना चाहिए, जैसे इज़राइल गाजा में कर रहा है।

आईएएनएस से बातचीत में दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, "जिस तरह हमारे देश की बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा गया था, उसी के जवाब में भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल ने जो रणनीति अपनाई, वह काबिले तारीफ है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है। 100 से अधिक आतंकियों को मारा गया। मसूद अजहर का परिवार भी मारा गया। यह पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है।"

‘भारत सरकार के साथ खड़ा होना अब हर नागरिक की जिम्मेदारी है’

अजमेर दरगाह के दीवान ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा, "आज जरूरत है कि हम सब एकजुट होकर भारत सरकार के साथ खड़े हों, ताकि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके और उसे उसकी नापाक हरकतों का अंजाम भुगतना पड़े।"

दीवान जैनुल आबेदीन ने 1971 के भारत-पाक युद्ध को याद करते हुए कहा, "जिस तरह हमने लाहौर में घुसकर चाय पी और खाना खाया, उसी तरह अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के शहरों पर कब्जा कर भारत उन्हें अखंड भारत का हिस्सा बनाए। इजराइल ने गाजा में यही किया, कब्जा कर शासन चलाया। भारत को भी यही करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही सोच है कि अखंड भारत की पुनः स्थापना हो — और यह तभी मुमकिन है जब हम पाकिस्तान के शहरों को भारत में मिला लें।"

ज्ञात हो कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बर्बर हमला किया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई को पाकिस्तान और पीओके में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य कार्रवाई की, जिसमें 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?