न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोजपुर: जिस घर में जल रही थी लाइट, PAK ने दागे 2 ड्रोन, 3 लोग घायल

शुक्रवार रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। फिरोजपुर के खाई गांव में पाकिस्तानी ड्रोन गिरने से एक घर में आग लग गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के पास भी हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद गुरदासपुर में टोटल ब्लैकआउट की घोषणा की गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 11:17:16

फिरोजपुर: जिस घर में  जल रही थी लाइट, PAK ने दागे 2 ड्रोन, 3 लोग घायल

शुक्रवार रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर एक बार फिर से ड्रोन हमले किए। इन ड्रोन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि, पंजाब के फिरोजपुर जिले के खाई गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन गिरने से एक घर में आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, चार ड्रोन दागे गए थे। इनमें से दो को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया, लेकिन जिस घर में लाइट जल रही थी, उस घर को निशाना बनाकर दो ड्रोन दागे गए, जिससे आग लग गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के पास भी ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। यहां एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, गुरदासपुर प्रशासन ने कल पूरे जिले में टोटल ब्लैकआउट की घोषणा की थी। गुरदासपुर के डी.सी. ने आदेश दिए कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरा गुरदासपुर ब्लैकआउट रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ जिला है, और आशंका जताई जा रही थी कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को निशाना बना सकता है, जो कि सच साबित हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारतीय सरकार ने गुरदासपुर जिले के करतारपुर कॉरिडोर को कल बंद कर दिया था। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 साल बिताए थे। यह स्थान सिखों के लिए एक पवित्र और प्रमुख धार्मिक स्थल है। करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर 2019 को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर खोला गया था। इस कॉरिडोर के माध्यम से भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा के सालभर ऐतिहासिक गुरुद्वारे की यात्रा करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें