न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुरी सिनेमा का बॉलीवुड पर हवाई हमला, Operation Sindoor को लेकर पवन सिंह ने जारी किया म्यूजिक एलबम

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया; वहीं बॉलीवुड के नाम रजिस्टर करने की होड़ के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर देशभक्ति से भरा गाना लॉन्च किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 7:54:53

भोजपुरी सिनेमा का बॉलीवुड पर हवाई हमला, Operation Sindoor को लेकर पवन सिंह ने जारी किया म्यूजिक एलबम

पाकिस्तान द्वारा किए गए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया है। दोनों देशों के बीच तनाव अब चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और ड्रोन अटैक की भी कोशिशें की गईं, जिन्हें भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिखाया है।

बॉलीवुड में मची फिल्म रजिस्ट्रेशन की होड़

इस सैन्य कार्रवाई के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। IFTPC और IMPPA के पास इस नाम पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने के लिए 30 से ज्यादा टाइटल रजिस्ट्रेशन के आवेदन आए हैं। इन आवेदनों में जॉन अब्राहम और 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

भोजपुरी सिनेमा ने मारी बाज़ी, बॉलीवुड रह गया पीछे

जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्म बनाने की तैयारी में ही लगा हुआ है, वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री ने ताजगी से भरी मिसाइल पहले ही लॉन्च कर दी। भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक म्यूजिकल गाना 'ऑपरेशन सिंदुर' 7 तारीख को रिलीज कर दिया, जो इस सैन्य कार्रवाई और देशभक्ति की भावना को उजागर करता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की फुर्ती और देशभक्ति

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को किसी भी करंट घटना पर सबसे तेज़ रिएक्शन देने वाली इंडस्ट्री माना जाता है। पवन सिंह ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है। उनका नया गाना हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर आधारित है और इसमें उनका अंदाज बेहद जोशीला है।

गाने की जानकारी

यह गाना फिलहाल वीडियो फॉर्म में नहीं है बल्कि ब्रदर्स म्यूजिक स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर ऑडियो फॉर्म में उपलब्ध है। संगीत गौतम यादव का है और इसे किशोर दुलारुआ ने कंपोज किया है। रिलीज़ के महज दो दिन में इस गाने को 43 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह के फैंस इसे वायरल करते हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ