न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-इजरायल दोनों देश इस्लाम के दुश्मन, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उगला जहर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने विवादित बयान दिया। उन्होंने संसद में कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग पड़ गया है और दुनिया के अधिकांश देश पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:12:05

 भारत-इजरायल दोनों देश इस्लाम के दुश्मन, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उगला जहर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। ताजा बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ का है, जिन्होंने संसद में कहा कि भारत इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग पड़ चुका है और दुनिया के अधिकांश देश पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इजरायल दोनों इस्लाम के दुश्मन हैं।

ख्वाजा आसिफ ने यह दावा किया कि पाकिस्तान के साथ सभी इस्लामिक देश खड़े हैं, और अन्य देश भी उसे समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पक्ष में केवल इजरायल खड़ा नजर आ रहा है, क्योंकि दोनों देशों की मंशा एक जैसी है और ये दोनों देश इस्लाम के दुश्मन हैं।

पाकिस्तानी मंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “हमारे अच्छे रिश्ते दुनिया के कई देशों के साथ हैं, और हम अपने अरब भाईयों के साथ भी घनिष्ठ संबंध बनाए हुए हैं। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान आए थे, और उनके साथ एक पूरा दिन चर्चा हुई। इसी तरह, पाकिस्तान का संवाद यूएई, सऊदी अरब, कतर और चीन के साथ भी निरंतर जारी है। हमारे यूएन मिशन ने भी भारत को प्रभावी तरीके से जवाब दिया है। अब हमें इन प्रयासों को और तेज करने की आवश्यकता है।”

‘भारत के साथ सिर्फ इजरायल खड़ा है’

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा, “अब तक केवल कुछ ही देशों ने भारत का समर्थन किया है, जबकि बाकी दुनिया इस मामले में तटस्थ खड़ी है। कई हमारे मित्र देश, जैसे तुर्की, चीन और अजरबैजान, खुले तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में खड़े हो चुके हैं। इस समय, भारत के साथ सिर्फ इजरायल है। इजरायल का भारत के साथ खड़ा होना स्वाभाविक है, क्योंकि दोनों देश इस्लाम के खिलाफ हैं। इन दोनों देशों की इस्लामिक विरोधी सोच और मुसलमानों के खिलाफ उनके दृष्टिकोण में समानता है, जिसके कारण दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब