Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड में कदम रखेंगी कंगना रनौत, साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म में निभाएंगी लीड रोल

कंगना रनौत जल्द ही हॉलीवुड फिल्म Blessed Be the Evil में नजर आएंगी, जिसमें वे स्कारलेट स्टेलोन और टायलर पोसी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी; यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म न्यूयॉर्क में शूट होगी और भारतीय मूल के अनुराग रुद्र द्वारा निर्देशित है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 7:42:18

हॉलीवुड में कदम रखेंगी कंगना रनौत, साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म में निभाएंगी लीड रोल

कंगना रनौत, जो ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं, अब हॉलीवुड फिल्म ब्लेस्ड बी द इविल में नजर आएंगी। यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसकी शूटिंग इस साल गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन भारतीय मूल के फिल्ममेकर अनुराग रुद्र करेंगे, जबकि स्क्रीनप्ले लेखन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी गाथा तिवारी निभाएंगी।

इस फिल्म में कंगना के साथ सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन और ‘Teen Wolf’ फेम हॉलीवुड एक्टर टायलर पोसी भी नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब कंगना किसी विदेशी फिल्म में इंटरनेशनल कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

फिल्म की कहानी एक ईसाई जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी संतान जन्म से पहले ही मर जाती है। इस दर्द से उबरने के लिए वे एक दूरदराज़ इलाके में स्थित एक पुराने फार्महाउस में रहने जाते हैं, जहां उनका सामना एक रहस्यमयी और शैतानी शक्ति से होता है।

निर्देशक अनुराग रुद्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की प्रेरणा उन्हें भारत के ग्रामीण अंचलों में सुनी गईं लोककथाओं से मिली। उन्होंने कहा, "बचपन में जो कहानियां सुनीं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले जाने का सपना अब इस फिल्म से पूरा होगा।"
हालांकि, कंगना रनौत की ओर से इस फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट लगभग फाइनल हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका