न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ सेक्टर में PAK आर्मी ने फिर शुरू की गोलाबारी, दागे गए मोर्टार

पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन और गोलाबारी की ताजा घटनाओं के बीच, भारत ने सैन्य सतर्कता बढ़ा दी है। पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और सरकार ने 24 एयरपोर्ट्स पर 15 मई तक फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक लगा दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:29:21

जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ सेक्टर में PAK आर्मी ने फिर शुरू की गोलाबारी, दागे गए मोर्टार

सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सीमा पार से गोलाबारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू की गई, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद पाकिस्तान ने पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलाबारी की, जिसमें मोर्टार दागे गए। सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। इसके बाद तंगधार में भी गोलीबारी की गई और नौगाम हंदवाड़ा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की।

जम्मू एयरपोर्ट पर सायरन बजने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जल्दी-जल्दी अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए। राजौरी जिले में सभी दुकानों को एहतियातन बंद कर दिया गया और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, पुंछ में दो आर्टी शेल गिरने की खबर मिली है, लेकिन अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

पुंछ सेक्टर में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई जब पाकिस्तान सेना ने 10 से 12 राउंड की भारी गोलाबारी की। दो आर्टिलरी शेल LoC के पास गिरने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही गोलाबारी को देखते हुए सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमावर्ती गांवों में बंकर तैयार किए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। इस बैठक में पूर्व वायुसेना प्रमुख, पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व नौसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैनिक शामिल थे, जिन्होंने देश की लंबे समय तक सेवा की।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 एयरपोर्ट्स अब 15 मई तक रहेंगे बंद

भारत सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई तक बढ़ा दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सुरक्षा कारणों से इन 24 एयरपोर्ट्स से सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से निलंबित किया जाएगा। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर, राजकोट एयरपोर्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत