न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा 17 मई को, एडमिट कार्ड 14 मई से डाउनलोड करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 11 बजे से 1.30 बजे तक होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय से पूर्व पहुंचने, वैध पहचान-पत्र साथ लाने और परीक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त हिदायत दी है। प्रवेश-पत्र 14 मई को जारी होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 7:35:50

RPSC जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा 17 मई को, एडमिट कार्ड 14 मई से डाउनलोड करें

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 मई 2025 को किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को OMR उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परीक्षा जिले की जानकारी 10 मई से उपलब्ध

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी 10 मई 2025 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर यह देख सकेंगे कि उन्हें किस जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। वहीं, प्रवेश-पत्र (Admit Card) 14 मई 2025 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

60 मिनट पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

मेहता ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने सलाह दी कि परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन समय पर हो सके। देरी होने पर उम्मीदवार परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

यह दस्तावेज लाना अनिवार्य:

• मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) – अनिवार्य पहचान हेतु

• यदि आधार कार्ड की फोटो अस्पष्ट है तो इनमें से कोई एक वैकल्पिक पहचान-पत्र साथ लाएं:

o मतदाता पहचान पत्र

o पासपोर्ट

o ड्राइविंग लाइसेंस

(इनमें रंगीन और स्पष्ट नवीनतम फोटो होना अनिवार्य है)

साथ ही, प्रवेश-पत्र पर नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी चस्पा करना जरूरी है। बिना वैध पहचान-पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अनुचित साधनों से बचें, दलालों से सावधान रहें

आयोग ने अभ्यर्थियों को चेताया है कि वे किसी दलाल, मीडिएटर या अपराधी तत्व के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा पास कराने के नाम पर रिश्वत या प्रलोभन देता है, तो इसकी शिकायत आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों –0145-2635200, 2635212, 2635255 पर तुरंत करें।

किसी भी प्रकार की चीटिंग या अनुचित साधनों के प्रयोग पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 के तहत आजन्म कारावास, ₹10 करोड़ तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति की जब्ती तक की कार्रवाई की जा सकती है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से समय पर जानकारी प्राप्त करें, निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह या धोखाधड़ी से सावधान रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?