न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर मेट्रो को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर मेल में दी गई चेतावनी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जयपुर एक बार फिर बम धमकी की चपेट में आ गया है। इस बार खतरे का निशाना जयपुर का मेट्रो नेटवर्क बना है। एक ईमेल में जयपुर मेट्रो स्टेशन और मेट्रो ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसमें भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:01:48

जयपुर मेट्रो को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर मेल में दी गई चेतावनी

जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जयपुर एक बार फिर बम धमकी की चपेट में आ गया है। इस बार खतरे का निशाना बना है राजधानी का मेट्रो नेटवर्क। सुरक्षा एजेंसियों को एक ईमेल मिला है, जिसमें जयपुर मेट्रो स्टेशन और मेट्रो ट्रेन को बम से उड़ाने की बात कही गई है। मेल में हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी गई है।

मेल प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। जयपुर मेट्रो के मानसरोवर से लेकर बड़ी चौपड़ तक सभी प्रमुख स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड, एटीएस और स्थानीय पुलिस मिलकर स्टेशन परिसर और मेट्रो को खंगाल रहे हैं। एहतियात के तौर पर कई मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से खाली करवा दिया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह ईमेल पाकिस्तान के किसी संदिग्ध आईडी से भेजा गया बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी। गौरतलब है कि यह धमकी ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले ही जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

गुरुवार को राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद स्टेडियम को खाली कराया गया और हर कोने की बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी। इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट और कलेक्ट्रेट को ऐसे ही धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं, जिससे शहर में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियां अब मेल के स्रोत और इसके पीछे छिपे मंसूबों की गहराई से जांच कर रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट