न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दैनिक दिनचर्या में शामिल कर कमर दर्द की पीड़ा से निजात पाई जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 6:32:58

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

इस व्यस्ततम जीवनशैली में महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने का उतना समय नहीं मिल पाता हैं जितना जरूरी हैं। गृहणी हो या कामकाजी महिला परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाऐं कई शारीरिक तकलीफों का शिकार होती हैं। इन्हीं में से एक हैं कमर दर्द जिससे ज्यादातर महिलाएं परेशान होती हैं। कमर दर्द की यह पीड़ा जब बढ़ जाती हैं तो सामान्य काम करने में भी तकलीफ होती हैं। ऐसे में आपके लिए मददगार साबित होगा योगासन। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दैनिक दिनचर्या में शामिल कर कमर दर्द की पीड़ा से निजात पाई जा सकती हैं। समय के साथ यह योगासन से यह तकलीफ दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में।

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

एक पाद राज कपोतासन

कपोतासन को कबूतर मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन कमर दर्द को कम करने के साथ ही रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है।

एक पाद राज कपोतासन करने की विधि

सबसे पहले किसी भी योगा मैट या फिर दरी पर पेट के बल लेट जाएं। अब ज़मीन पर अपने दोनों हाथों को रखें और उन पर जोर देते हुए अपने शरीर को ऊपर उठा लें। ध्यान रहे जब आप अपने शरीर को ऊपर उठाएं तब आपका मुंह सामने की तरफ हो। इसके बाद धीरे-धीरे एक पैर को आगे की ओर मोड़ें। अपने दूसरे पैर को सीधा रखें और अपनी जांघों को फर्श पर लगाए रखें।

एक पाद राज कपोतासन के लाभ

इस आसन को करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपके शरीर के निचले हिस्से के दर्द को कम करने के साथ ही मूत्र से संबंधित विकारों को भी दूर करता है।

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

अधोमुख श्वानासन

यह आसान भी आपके कमर दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इस आसन को नियमित रूप से करने से आपके शरीर को मजबूती मिलती है।

अधोमुख श्वानासन करने की विधि

सबसे पहले घुटनों के बल बैठे और अपने हाथों को जमीन में टिका लें। अब अपने हाथों के बल उठे और धीरे-धीरे करके अपनी टांगो को पीछे लेकर जाएं। अपनी एड़ियों को जमीन पर टिकाए रखें और कूल्हों को ऊपर की ओर ले जाएं। ध्यान रहे कि आपके हाथों के बीचोबीच आपका सर रहे तथा आपके दोनों कान कोहनियों से लगे रहे।

अधोमुख श्वानासन के लाभ

इस आसन को करने से कमर दर्द में कमी होने के साथ ही कई अन्य लाभ भी होते हैं, जैसे कि अगर आप इस आसन को नियमित तौर पर करते हैं तो इससे आपके पेट के नीचे की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह आपके शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है तथा पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इसके साथ यह एंग्जायटी को नियंत्रित करने में भी काफी मदद करता है।

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

शलभासन

शलभासन दो शब्दों के मेल से बना है जिसमें पहले शब्द यानी कि ‘शलभ’ का मतलब होता है टिड्डा या कीट तथा दूसरे शब्द आसन का मतलब होता है मुद्रा। यानी कि शलभासन का पूरा नाम हुआ ‘टिड्डे के समान मुद्रा’। नाम से तो आपको यह स्पष्ट हो गया होगा कि यह आसन किस तरह का होगा। इस आसन की अंतिम मुद्रा देखने में एकदम टिड्डे जैसी ही लगती है इसलिए यह इस नाम से प्रसिद्ध है।

शलभासन करने की विधि

इस आसन को करने के लिए आप अपने पेट के बल लेटें और अपनी हथेलियों को अपनी जांघों के नीचे रख दें। आप अपने दोनों पैर की एड़ियों को आपस में जोड़ लें और धीरे-धीरे अपने पैरो को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस आसन को करने के दौरान अपनी श्वसन क्रिया को भी नियंत्रित रखें। जब आप अपने पैरो को ऊपर की ओर ले जाएं तब सांस लें और जैसे ही पैर नीचे लाए, तब सांस छोड़ दें। इसी प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराएं।

शलभासन के लाभ

अगर आपका कमर दर्द काफी लंबे समय से चला आ रहा है तो इस आसन के नियमित अभ्यास से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इस आसन का दूसरा लाभ यह है कि आप कमर दर्द से छुटकारा पाने के साथ ही अपने पेट और कमर की चर्बी से भी छुटकारा पा लेते हैं।

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन शब्द भी दो शब्दों के मेल से बना है, पहले शब्द का अर्थ होता है ऊंट तथा दूसरे शब्द आसान का अर्थ मुद्रा होता है, यानी कि ऊंट जैसी मुद्रा।

उष्ट्रासन करने की विधि

सबसे पहले आप घुटनों के बल बैठ जाएं। ध्यान रहे, घुटनों की लंबाई आपके कंधों के बराबर हो तथा तलवे फैले हुए आसमान की तरफ हो। अब अपनी रीड की हड्डी को पीछे की तरफ चुका है और दोनों हाथों से एड़ियों को छूने की कोशिश करें। आसन को करते समय ध्यान रखें कि आपकी गर्दन पर ज्यादा दबाव ना पड़े और आपकी कमर का हिस्सा का सीधा रहे।

उष्ट्रासन के लाभ

उष्ट्रासन नियमित रूप से करने से आप कमर दर्द से मुक्ति पा सकते हैं। यह आपके कंधे, छाती और कमर को भी मजबूत बनाता है। और शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। इस आसन के दौरान आपको पांच से छह बार गहरी सांसे लेनी पड़ती है जिससे आपके फेफड़े भी खुल जाते हैं। महिलाओं को मासिक धर्म में होने दर्द के दौरान यह आसन करना चाहिए, इससे उन्हें राहत हासिल होगी।

कमर दर्द से परेशान रहती हैं महिलाएं, इन योगासन की मदद से दूर करें अपनी पीड़ा

भुजंगासन

भुजंगासन, ‘भुजंग’ शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है सांप। कहा जाता है कि यह आसन देखने में फन फैलाए हुए एक सांप की तरह दिखता है इसीलिए इसे भुजंगासन के नाम से जाना जाता है।

भुजंगासन करने का सही तरीका

सबसे पहले योगा मैट या किसी दरी में अपने पेट के बल लेट जाएं। पैरों के तलवों को आसमान की तरफ़ रखें और अपने हाथों को धड़ की लंबाई के साथ सीधा रखें। इसके बाद ही हाथों को आगे की तरफ लाकर सिर के पास रखें और हाथों पर जोर डालते हुए छाती को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। ध्यान रहे आपके पेट का निचला हिस्सा जमीन से लगा हुआ होना चाहिए और आपका शरीर पैरो की उंगलियों पर टिका हो। आप अपने शरीर के ऊपरी भाग को जितना हो सके ऊपर उठाएं। लेकिन ध्यान रहे इसे जबरदस्ती मोड़ने की कोशिश ना करें।

भुजंगासन के लाभ

भुजंगासन करने के कई लाभ होते हैं, यह आपकी रीड की हड्डी को मजबूती प्रदान करता है जिससे आपको कमर दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ यह आसन पेट, कंधों, छाती और फेफड़ों में खिंचाव लाता है। इससे तनाव और थकान दूर होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा