Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जवानों में भी बढ़ गया है ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम! घुटनों के लिए डाइट में लें ये फूड आइटम

अगर आप सोचते हैं कि आप जवान हैं और आपकी हड्डी अभी कमजोर नहीं हो सकती, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आजकल लोगों को कम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 14 May 2021 7:52:21

जवानों में भी बढ़ गया है ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम! घुटनों के लिए डाइट में लें ये फूड आइटम

अगर आप सोचते हैं कि आप जवान हैं और आपकी हड्डी अभी कमजोर नहीं हो सकती, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आजकल लोगों को कम उम्र में ही ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी विकार) होने का खतरा पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप अपने भोजन में कैल्शियम युक्त भोजन नहीं लेते तो आपके घुटने कुछ ही दिनों में कमजोर हो जाएंगे। अगर घुटना किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो गया तो उसे ठीक करना बहुत मुश्किल है। अच्छा है कि आप अपने भोजन में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो आपके घुटनों के लिए अच्छे हों।


bones,food items,almond,turmeric,ginger,green tea,Apple,papaya,osteoporosis,health article in hindi बादाम

बादाम खाने से जोड़ों की आउटर मैम्ब्रेन खराब होने से बची रहती है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि सूजन और दर्द से बचाता है।

सोलमन मछली

30 साल की उम्र के बाद लोगों को जोड़ों की समस्या हो जाती है। इसलिए ऐसी मछलियां जैसे सोलमन, ट्यूना और मकरैल खाएं जिससे आपकी हड्डी को ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलेगा। ये जोड़ों को क्षतिग्रस्त होने, सूजन तथा दर्द से बचाता है।


bones,food items,almond,turmeric,ginger,green tea,Apple,papaya,osteoporosis,health article in hindi पपीता

पपीते में ढेर सारा विटामिन सी होता है। रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों के अदंर विटामिन सी की कमी होती है उनमें जोड़ों का दर्द आम बात है।
सेब

सेब खाने से आप जोड़ों के दर्द तथा उसे क्षतिग्रस्त होने से बचा सकते हैं। सेब जोड़ों में कोलेजन बनाने में मदद करता है जो कि घुटने को झटके लगने से बचाता है। जिससे घुटने खराब नहीं होते।


bones,food items,almond,turmeric,ginger,green tea,Apple,papaya,osteoporosis,health article in hindi ब्रॉकली

यह शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालती है जिसकी वजह से जोड़े क्षतिग्रस्त नहीं होते। इनमें काफी मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे जोड़ों में मजबूती आती है।

काली बींस

यह मैगनीज और अन्य तत्वों से भरा हुआ होता है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। इसमे एंथोकायनिन्स होता है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालता है और जोड़ों को खराब होने से रोकता है।

एक्सट्रा वर्जिन ऑइल

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि जोड़ों के दर्द को दूर करता है। इसी की तरह से आप अखरोट का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।


bones,food items,almond,turmeric,ginger,green tea,Apple,papaya,osteoporosis,health article in hindi हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। अध्ययन में पाया गया कि हल्दी का नियमित सेवन वास्तव में ऑस्टियोपोरोसिस और रुमेटोइड आर्थराइटिस के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। एक चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा-सा शहद एक गिलास गर्म दूध में मिलाएं। ध्यान दें खून पतला करने की दवाइयां लेने वालों के लिए यह उपाय उपयुक्त नहीं है।

अदरक

इसमें एक तत्व पाया जाता है जो तुरंत ही दर्द और सूजन को दूर करता है। आप चाहें तो इसकी चाय या फिर इसे भोजन में डालकर पका सकती हैं।


bones,food items,almond,turmeric,ginger,green tea,Apple,papaya,osteoporosis,health article in hindi ग्रीन टी

यह जोड़ों के कार्टिलेज को क्षतिग्रस्त होने से रोकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे फ्री रैडिकल्स हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। रोजाना एक कप ग्रीन टी आपको जोड़ों के दर्द से बचा सकती है।

मेथी दाना

गठिया के कारण जिन्हें घुटनों में दर्द है, वे एक चम्मच मेथी के बीज को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें खा लें। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और सूजनरोधी गुण होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology