Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में ऑफिस के लिए सबसे बेहतर हैं ये हेल्दी-स्वादिष्ट स्नैक्स, शरीर को करेंगे ऊर्जा प्रदान

गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए चुने हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स, जो दें शरीर को ठंडक और ऊर्जा। जानिए स्प्राउट्स सलाद, बेसन चिल्ला, मखाना, छाछ, आम पन्ना और फ्रूट्स के फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 1:15:39

गर्मी में ऑफिस के लिए सबसे बेहतर हैं ये हेल्दी-स्वादिष्ट स्नैक्स, शरीर को करेंगे ऊर्जा प्रदान

गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स चुनना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर को सही मात्रा में ऊर्जा मिले और आप दिनभर फ्रेश महसूस करें। मौसम के अनुसार अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए, खासकर नाश्ते और लंच में पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। अक्सर लोग स्नैक्स में बाहर का जंक फूड या पैकेट बंद चीजें खाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप स्नैक्स में भी हेल्दी और घर के बने विकल्प ही चुनें।

गर्मी में लाइट और ठंडक देने वाले स्नैक्स लेना बेहतर होता है, जिससे शरीर को राहत मिले और पेट भी संतुष्ट रहे। मसालेदार और भारी खाना इस मौसम में सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ऑफिस में आप ऐसे स्नैक्स ले सकते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हों। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स जो गर्मी में खासतौर पर लाभदायक हैं।
# स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक विटामिन्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंकुरित मूंग, चना और मसूर को कटी हुई प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और धनिया के साथ मिलाकर एक पौष्टिक सलाद तैयार किया जा सकता है। यह न केवल वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देता। यदि आप कुरकुरे स्नैक्स पसंद करते हैं तो ब्राउन ब्रेड पर अंकुरित मूंग, टमाटर और थोड़ा चाट मसाला डालकर टोस्ट बना सकते हैं या मूंग दाल से चिल्ला भी बना सकते हैं।

# बेसन चिल्ला

बेसन चिल्ला एक पौष्टिक और जल्दी बनने वाला स्नैक है, जो ऑफिस के लिए भी उपयुक्त है। इसमें आप बारीक कटे हुए पालक, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और आयरन का अच्छा स्रोत है और हल्का होने के कारण गर्मी में आसानी से पचा भी जाता है। इसे हरी चटनी के साथ परोसने पर स्वाद और भी बढ़ जाता है।

# मखाना

मखाना ठंडक प्रदान करने वाला स्नैक है, जिसे आप भुना कर आसानी से खा सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फास्फोरस, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने और वजन नियंत्रण में भी सहायक होता है। मखाना हेल्दी स्नैक्स के तौर पर बहुत लोकप्रिय है और इसे आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं।

# छाछ या लस्सी

छाछ और लस्सी दोनों ही शरीर को ठंडक देने और पाचन सुधारने में मददगार होती हैं। आप इनमें काला नमक और अजवाइन डालकर उनका स्वाद बढ़ा सकते हैं। लंच के बाद इनका सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए ताकि शरीर को नुकसान न पहुंचे।

# कच्चे आम का पन्ना और आम पापड़

गर्मी में कच्चे आम से बना पन्ना शरीर को लू से बचाता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। आम पापड़ विटामिन ए और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह घर पर बना हो और उसमें ज्यादा चीनी न हो। इसे रोजाना नहीं बल्कि कुछ दिन के अंतराल पर खाएं।

# सलाद या फल

खीरा या ककड़ी जैसे ताजे सलाद के तौर पर खाए जा सकते हैं, जो शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप ऑफिस में स्नैक्स के रूप में फल भी ले सकते हैं, जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं।

इस तरह के हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स न सिर्फ आपको गर्मी में ऊर्जा देंगे, बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेंगे। इसलिए गर्मी में बाहर के जंक फूड से बचकर, इन विकल्पों को अपनाएं और सेहतमंद बने रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology