न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

अंडे को खाने का सबसे हेल्‍दी तरीका इसे उबालकर खाना है। उबले हुए अंडे न केवल खाना और बनाना आसान है बल्कि सुपर हेल्‍दी भी हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 11 Jul 2023 12:30:53

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

अंडे को खाने का सबसे हेल्‍दी तरीका इसे उबालकर खाना है। उबले हुए अंडे न केवल खाना और बनाना आसान है बल्कि सुपर हेल्‍दी भी हैं। एक हेल्दी आहार हैं अंडा जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से किया गया उबले हुए अंडे का सेवन सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है।

उबले हुए अंडे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए शामिल होता है जो हमारी त्वचा और आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। यह विटामिन डी का भी अच्‍छा स्रोत है जो हमारी हड्डियों के लिए लाभकारी है। साथ ही यह विटामिन बी और आयरन का एक समृद्ध स्रोत है और इस तरह हीमोग्लोबिन के अच्‍छे लेवल में योगदान करते हैं। इसके अलावा उबले हुए अंडे में choline होता है जो हमारे सेलुलर हेल्‍थ के लिए भी अच्छा होता है। प्रोटीन से भरपूर और कैलोरी में कम होने के कारण अंडा मसल्‍स की ताकत बढ़ाने के लिए और अपने वजन को बढ़ाए बिना अपने पेट को भरने के लिए अपने आहार में शामिल करना अच्छा होता है और पोस्ट वर्कआउट एनर्जी का एक अच्छा स्रोत है। अंडे में सेचुरेटेड फैट आपके पेट को भरा रखने में मदद करता है और सर्दियों के मौसम में उबले हुए अंडे को एक अच्छा स्नैक माना जाता है।

आज हम अपने पाठकों को उबले हुए अंडे को खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही हम अपने पाठकों को यह भी बताने जा रहे हैं कि अधपका और कच्चा अंडा खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है।

उबले हुए अंडे को खाने के फायदे

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

मेटाबॉलिज्‍म में सुधार

उबला अंडा जैसे प्रोटीन युक्त आहार लेने से शरीर के मेटाबॉलिज्‍म दर को बढ़ाने में मदद मिलती है। एक अच्छा मेटाबॉलिज्‍म तेजी से वजन कम करने में योगदान देता है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

दिल के लिए अच्‍छा

क्या आप जानती हैं कि उबले हुए अंडे आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। विशेष रूप से अंडे की सफेदी, जो विटामिन्‍स और मिनरल्‍स से भरपूर होते हैं यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं और ब्‍लॉड क्‍लॉट को रोकते हैं।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए अच्‍छा

अगर आप प्रेग्‍नेंट हैं तो आपको अपनी डाइट में उबले हुए अंडे को शामिल करना चाहिए। उबले हुए अंडे में विटामिन डी होता है जो प्रेग्‍नेंसी के दौरान बच्चे के दांत, हड्डियों और संपूर्ण हेल्‍थ में मदद करता है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

ब्‍लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आपको अपने शरीर के लिए अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड की आवश्यकता होती है। ये हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। उबले अंडे खाने से शरीर के ब्‍लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

आंखों के लिए अच्छा

हेल्‍दी आंखों के लिए, आपको अपनी डाइट में उबला हुआ अंडा जैसे फूड को शामिल करना होगा क्योंकि उनमें विटामिन डी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। प्रतिदिन एक उबला हुआ अंडा खाने से मैक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही, उबला अंडा मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद करता है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

बढ़ता है स्टेमिना

उबले अंडे का सेवन करने से स्टेमिना बढ़ता है जिसका अच्छा असर रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ता है क्योंकि अंडे में विटामिन बी5 और बी6 पाया जाता है। अंडों में प्रोटीन पाया जाता है जिससे पुरुषों में स्टेमिना बढ़ता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व शारीरिक कमजोरी को दूर करते हैं। पुरुष स्टेमिना बढ़ाने के लिए कई दवाओं का सेवन करते हैं पर इसे खाने से शरीर में किसी तरह के साइडइफेक्ट्स नहीं होते।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

इंफर्टिलिटी की समस्या होती है दूर

उबले हुए अंडे का सेवन करने से इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। उबले अंडे में प्रोटीन होता है जिससे शरीर मजबूत होता है और इंफर्टिलिटी से भी बचाव होता है। फर्टिलिटी को मजबूत करने के लिए आपको हर दिन एक उबला अंडा जरूर खाना चाहिए।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

आयरन की कमी करता है दूर

आयरन से भरपूर अंडा बॉडी में आयरन की कमी को दूर करता है। बॉडी में आयरन की कमी से थकान रहती है चक्कर आते हैं ऐसे में आपके लिए अंडा बेहद उपयोगी है। बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे के पीले वाले हिस्से का सेवन करें।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

मांसपेशियों के निर्माण में मददगार

अंडे की सफेदी को प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। रोजाना 1 उबला अंडा खाने से आपको मसल्‍स की ग्रोथ में मदद मिलती है। अगर आप उन प्रोटीन पाउडर पर भरोसा नहीं करना चाहती हैं तो यह एक शानदार तरीका है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

लिबिडो बढ़ाने में फायदेमंद

लिबिडो एक तरह का हार्मोन है जिसकी मदद से इंसान में कामेच्छा की इच्छा पूरी की जाती है। इस हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए आपको उबले अंडे का सेवन करना चाहिए। कई लोग लिबिडो की मात्रा को बढ़ाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं पर आपको रोजाना एक से दो उबले हुए अंडों का सेवन करना चाहिए।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

कोलेस्ट्रोल को करे बैलेंस

अंडे में फोस्फोटाइड्स और ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रोल को बैलेंस करता है। ऐसे में आप कोलस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए रोज सुबह अंडे खा सकते हैं। लेकिन अगर आप अंडे को तेल में ऑमलेट बनाकर खाएंगे तो यह शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ा सकता है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

शारीरिक कमजोरी होगी दूर

पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए उबले हुए अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। उबले अंडे का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर में एनर्जी घटने का कारण आयरन की कमी हो सकती है, अंडे के पीले भाग में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जिससे खाने से शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

ब्रेन के लिए फायदेमंद

अंडे में कोलाइन नामक एंजाइम होता है जो मेमोरी बनाए रखने का काम करता है। शरीर में कोलाइन की कमी से यादाश्त की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप एक उबले हुए अंडे को अपने नाश्ते में शामिल करेंगे तो आपके शरीर में कोलाइन की कमी नहीं होगी और बेहतर मसहूस करेंगे।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने के लिए उबले अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अंडे का पीला भाग निकालकर खाना फायदेमंद माना जाता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो शरीर को इम्यूनिटी भी मिलेगी। उबले अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। उबले अंडे का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

क्या आप भोजन के बीच चिप्स या बिस्कुट खाती हैं? तो हम आपको बता दें कि यह न केवल आपका वजन बढ़ाते हैं, बल्कि आपके लिए अनहेल्‍दी भी होते हैं। एक उबला हुआ अंडा खाना आपके लिए नाश्‍ते का हेल्‍दी विकल्प हो सकता है। वह पौष्टिक होता है और आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। उबले हुए अंडे पोषण से भरे होते हैं और एक हेल्‍दी शरीर के लिए आप सबसे अच्छी चीजों में से एक का सेवन कर सकती हैं।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

क्यों नहीं खाना चाहिए कच्चा या अधपका अंडा

अंडों का सही तरीके से सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं खाया जाए तो सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएँ भी जन्म ले सकती हैं। आमतौर पर कुछ खाद्य पदार्थों को पकाकर खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं लेकिन अंडे के मामले में ऐसा नही है। अंडों को उबालकर या पकाकर खाने में भी उनमें मौजूद पोषक तत्व कम नहीं होते। तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे या अधपके अंडे खाने से कई तरीके की बीमारियों के होने का ख़तरा अधिक हो जाता है। कच्चे अंडे के सेवन से अंडे में मौजूद साल्‍मोनेला जैसे बैक्टीरिया शरीर और सेहत दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बर्ड फ्लू या अन्य पक्षियों की बीमारी की स्थिति में कच्चे अंडों का सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे अंडों के सेवन का एक जोखिम यह भी है कि अगर पक्षियों को साफ सुथरे और बैक्टीरिया मुक्त वातावरण में नही रखा गया है तो उनके अंडों के जरिए संक्रमण होने का चांस बढ़ जाता है। कच्चे या अधपके अंडों के सेवन से बचने के कुछ कारण इस प्रकार हैं।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

बैक्टीरिया

कच्चे या अधपके अंडे में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनका सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अंडों को हमेशा अच्छी तरह उबालकर, पकाकर ही खाना चाहिए।

एलर्जी

कुछ लोगों को कच्चे या अधपके अंडों से एलर्जी हो सकती है ऐसे लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

फ़ूड पॉइज़निंग

कच्चे या अधपके अंडे का सेवन करने से फ़ूड पॉइज़निंग का ख़तरा बना रहता है। अंडों में मौजूद बैक्टीरिया सेहत को हानि पहुंचा सकते हैं।

पौष्टिक आहार है उबला हुआ अंडा, नियमित सेवन से होते हैं शरीर को फायदे, नहीं खाना चाहिए अधपका या कच्चा

साल्मोनेला का संक्रमण

कच्चे या अधपके अंडों के सेवन से इसमें मौजूद साल्मोनेला के संक्रमण का अधिक ख़तरा होता है।

पाचन संबंधी दिक्कतें

कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए कच्चे या अधपके अंडे का सेवन हानिकारक हो सकता है। ऐसे लोगों को अंडे का सेवन पकाकर ही करना चाहिए।

कम मात्रा में मिलती है प्रोटीन

कच्चे अंडों का सेवन करने पर प्रोटीन की सही मात्रा शरीर को नही मिलती। कच्चे या अधपके अंडे खाने पर हमारा शरीर प्रोटीन को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है।

अंडों को उबालकर या पकाकर खाने से शरीर को ये नुकसान नहीं होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अंडों का सही तरीके से सेवन करने का तरीका उन्हें उबालकर या पकाकर खाने का ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री