न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रही कार पलटी, पांच महिलाएं समेत 8 श्रद्धालु घायल

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर खाटूश्यामजी के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटने से हादसा हुआ। 5 महिलाओं समेत 8 लोग घायल। हाईवे पर लगातार हो रहे हैं दुर्घटनाएं, लोगों ने फोरलेन और ट्रॉमा सेंटर की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 2:03:34

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रही कार पलटी, पांच महिलाएं समेत 8 श्रद्धालु घायल

जयपुर: रविवार को जमवारामगढ़ के रायसर थाना क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना चिलपली गांव के पास धीरावास मोड़ पर हुई, जहां खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलट गई। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया।

रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि चिलपली गांव के समीप धीरावास मोड़ पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे उसके पीछे चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कार में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर मदद की।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से आए थे और उत्तर प्रदेश नंबर की कार से खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिर से सुचारू करवा दिया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। महज कुछ दिन पहले 27 मई को एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इससे पहले 21 मई को भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी और तीन अन्य गंभीर घायल हुए थे। इन घटनाओं से पहले भी कई दुखद हादसे इस हाईवे पर हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हाईवे को फोरलेन बनाया जाए ताकि हादसों की संख्या कम हो सके। साथ ही रायसर क्षेत्र में एक ट्रॉमा सेंटर की भी आवश्यकता बताई जा रही है, ताकि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?