अंकिता लोखंडे ने टीवी इंडस्ट्री में पूरे किए 16 साल, 'पवित्र रिश्ता' को लेकर हुईं भावुक
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने टीवी इंडस्ट्री में 16 साल पूरे होने पर 'पवित्र रिश्ता' और अपने करियर की यादें ताज़ा कीं। इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक नोट, फैंस से जताया आभार।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Mon, 02 Jun 2025 9:40:12
अंकिता लोखंडे टेलीविज़न की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में भी अपना बेहतरीन योगदान दिया है। इन दिनों वह ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। इस जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एकता कपूर के डेली सोप पवित्र रिश्ता से की थी। उन्होंने शो में 'अर्चना' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इस शो में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे।
1 जून को अंकिता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 16 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने अपने अब तक के अभिनय करियर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं।