न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन मदरसों पर बुल्डोजर चल रहा है उन्होंने ही आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी, मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

मौलाना अरशद मदनी ने यूपी और अन्य राज्यों में मदरसों पर हो रही कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जानिए क्यों दी उन्होंने मुसलमानों को बुल्डोजर की चेतावनी और मदरसों की ऐतिहासिक भूमिका पर क्या कहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 8:15:19

जिन मदरसों पर बुल्डोजर चल रहा है उन्होंने ही आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी, मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में मदरसों को लेकर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में सरकारें मदरसों को निशाना बना रही हैं और अब उन्हें नोटिस भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

मौलाना मदनी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर नोटिस आ रहे हैं, कुछ जगहों पर उन्हें बंद किया जा रहा है। सबसे पहले असम सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया था, वहां हमें जलसे के लिए जाना था। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई की और अब उत्तर प्रदेश ने भी हाथ डाला। अब हरियाणा में भी पानीपत समेत कई जगहों पर मदरसों को नोटिस दिए जा रहे हैं।”

देश की आज़ादी में मदरसों की भूमिका को बताया अहम

उन्होंने कहा, “जो लोग यह मानते हैं कि मदरसे केवल किताबें पढ़ने और पढ़ाने की जगह हैं, वे गलत हैं। मदरसों की जड़ें इस देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हैं। इस देश में करीब 250 साल तक हिंदू, मुसलमान, जैन और अन्य सभी समुदायों के लोग गुलाम थे। 1803 में जो आज़ादी के लिए पहला जिहाद शुरू हुआ, वह मदरसों से ही निकला था। अंग्रेजों के खिलाफ जो आवाज उठी थी, वह इन्हीं मदरसों से उठी थी। जिन मदरसों ने आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई, आज उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वहां आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज इन मदरसों पर बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं। जिन शिक्षण संस्थानों ने आज़ादी की नींव रखी, आज उन्हें ही मिटाने की कोशिश हो रही है। सरकार आखिर क्यों मदरसों के पीछे पड़ी है? हमारा किसी राजनीतिक दल से कोई वास्ता नहीं है। हमारे लिए मदरसे केवल शैक्षणिक केंद्र नहीं, बल्कि हमारे धर्म और आस्था का प्रतीक हैं।”

"मस्जिद बनानी है तो जमीन साफ-सुथरी होनी चाहिए" – मौलाना मदनी

मौलाना मदनी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, “अगर किसी को यह अधिकार दे दिया जाए कि वो किसी को भी सज़ा दे सकता है, तो इसका शिकार केवल मुसलमान नहीं होंगे, बल्कि हिंदू भी इसकी चपेट में आएंगे।” उन्होंने सलाह दी कि “जिसे मस्जिद बनानी है या कोई वक्फ करना है, उसे सुनिश्चित करना चाहिए कि जमीन साफ-सुथरी हो और उस पर कोई कानूनी विवाद या सरकारी हस्तक्षेप न हो। अगर जमीन विवादित होगी तो बुल्डोजर चलने से कोई रोक नहीं पाएगा।”

उन्होंने कहा, “हमें अपने मदरसों की सुरक्षा के लिए सक्रिय होना होगा। अपने दस्तूर और कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मदरसा तभी बने जब जमीन पूरी तरह से हमारी हो और उस पर कोई शंका न हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम