न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने रीना के साथ शादी को बताया हड़बड़ाहट में उठाया गया कदम, इस दिग्गज एक्ट्रेस से 7 साल नहीं बोले सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 8:15:29

2 News : आमिर ने रीना के साथ शादी को बताया हड़बड़ाहट में उठाया गया कदम, इस दिग्गज एक्ट्रेस से 7 साल नहीं बोले सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी। इस बीच आमिर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। आमिर ने बहुत जल्दबाजी में रीना दत्ता से शादी कर ली थी जो कि उनकी लाइफ की एक बड़ी गलती थी। राज शमानी के पॉडकास्ट पर आमिर से पूछा गया कि उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि गलतियां मैंने बहुत की है, एक नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि यार वो गलतियों की वजह से ही आज जो मैं हूं, ना सिर्फ अपनी कामयाबी की वजह से हूं लेकिन अपनी गलतियों की वजह से भी हूं। अभी मैं एक सिंपल चीज ऐसे बोलता हूं रीना और मैंने बहुत जल्दी शादी की थी।

मैं 21 साल का था वो 18-19 साल की थी। बल्कि जो लीगली पहला दिन था मुमकिन मेरे लिए शादी करने के लिए 21 साल का होने के बाद आपको एक महीने का नोटिस देना पड़ता है। तो 30 दिन तो वहां जाते हैं। तो 14 मार्च को जब मैं 21 साल का हुआ उसके बाद एक महीने का नोटिस हुआ तो 14 अप्रैल हो जाता है लेकिन सैटरडे-संडे आ रहा था। वहां पर कुछ तो जो पहला दिन था जो रीना और मेरी शादी लीगली पॉसिबल थी वो था 18 अप्रैल। हमने 18 अप्रैल को शादी कर ली और हम लोग एक-दूसरे को सिर्फ चार महीने से जानते थे। उससे पहले और वो चार महीनों में भी हमने एक-दूसरे के साथ बहुत कम समय बिताया था।

हमारे मन में बहुत प्यार था एक-दूसरे के लिए, बहुत प्रेम था तो इसीलिए हमने शादी भी की लेकिन आज जब मैं देखता हूं तो मुझे लगता है कि शादी जैसा जरूरी कदम आपको सोच समझकर लेना चाहिए। उस वक्त जवानी के जोश में आप बहुत सारी चीजें नहीं समझते हो लेकिन बाद में आपको एहसास होता है। हालांकि रीना के साथ मेरी जिंदगी बहुत अच्छी कटी है। तो आप इसमें से ये मतलब ना निकालिए कि रीना गलत थी। ये मेरा मतलब बिल्कुल नहीं है। रीना एक अमेजिंग शख्स हैं और हम लोग एक तरह से साथ में बड़े हुए, क्योंकि हम लोग इतने छोटे थे जब हमने शादी की।

लेकिन मुझे लगता है किसी को भी इतनी जल्दी इतनी कम उम्र में इतनी हड़बड़ाहट में इतना बड़ा कदम शायद नहीं उठाना चाहिए। रीना के साथ मुझे 16 साल बिताने को मिले। बता दें आमिर और रीना की साल 1985 में शादी हुई थी और साल 2001 में वे अलग हो गए। उनके एक बेटा जुनैद और बेटी आयरा हैं। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव के साथ शादी कर ली। हालांकि वे भी साल 2021 में अलग हो गए। आमिर ने इस साल 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था।

aamir khan,superstar aamir khan,reena dutta,aamir reena,kiran rao,aarmi reena marriage,ira khan,junaid khan,juhi chalwa,actress juhi chawla,aamir juhi

जूही चावला और मेरा झगड़ा हुआ और ये 7 साल तक चला : आमिर खान

इस बीच आमिर ने उनके और एक्ट्रेस जूही चावला के 7 साल चले झगड़े के बारे में भी बात की और बताया कि किस तरह से उन्होंने बात बंद कर दी थी। साथ ही ये भी बताया कि उनकी सुलह किस प्रकार हुई थी। आमिर ने कहा कि अगर मेरा किसी से झगड़ा हो जाता है तो मैं अक्सर खुद को पूरी तरह से उस इंसान से दूर कर लेता हूं या खुद को अकेला कर लेता हूं। ये मेरी सबसे बड़ी कमी है। मैं बहुत जल्दी हर्ट हो जाता था और मैं उस शख्स से दूर हो जाता था जिससे मेरी अनबन हुई है।

एक बार मेरा किरण के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके कारण मैंने उनसे 4 दिन तक बात नहीं की थी और इस कारण वह बहुत रोई थीं। कुछ इसी तरह जूही के साथ भी हुआ था। जूही और मेरा झगड़ा हुआ और ये 7 साल तक चला। मैंने इस दौरान उनसे बात नहीं की जबकि हम साथ में काम कर रहे थे। मैं एक छोटी सी बात पर नाराज हो गया था और जूही ने काफी कोशिश की थी बात करने की, लेकिन मैं टस से मस नहीं हुआ था।

रीना ने इसके बाद मुझसे कहा कि कैसे कर रहे हो तुम? मिलो उससे झगड़े को खत्म करो। रीना के समझाने के बाद साल 2002 में मैंने जूही के साथ सुलह की थी और दोस्ती तब से कायम है। बता दें कि आमिर-जूही ने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘इश्क सहित कई फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी