Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुढ़ापे के लिए शानदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, घर बैठे हर महीने मिलेंगे 20,500 रुपये

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से हर महीने कमाएं ₹20,500। जानें 8.2% ब्याज दर, टैक्स छूट और रिटायरमेंट के लिए क्यों है यह योजना सबसे बेहतर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 1:23:39

बुढ़ापे के लिए शानदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम,  घर बैठे हर महीने मिलेंगे 20,500 रुपये

हर व्यक्ति के जीवन में निवेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। जीवन में कब और किस समय आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ जाए, इसका अंदाज़ा लगाना कठिन होता है। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए एक मजबूत वित्तीय बैकअप यानी फंड का होना जरूरी होता है, जो समय आने पर सहारा बन सके।

कई बार ऐसा देखा गया है कि अपने दोस्त, रिश्तेदार या करीबी जरूरत के समय आपकी मदद नहीं कर पाते। ऐसे में यदि आप पूरी तरह उनके भरोसे रहते हैं, तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसलिए हमेशा यह समझदारी होती है कि आप खुद के लिए कोई मजबूत निवेश विकल्प चुनें, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी से बचा जा सके।

विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन्स) के लिए एक अच्छी निवेश योजना ढूंढ पाना जरूरी होता है, ताकि उनकी मासिक आमदनी बनी रहे और बुढ़ापे में उन्हें दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद निवेश का कोई अच्छा जरिया ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) फिलहाल निवेशकों को 8.2% की सालाना ब्याज दर दे रही है, जो वर्तमान समय में एक आकर्षक रिटर्न है। इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो, उठा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत यदि आप ₹30 लाख तक का निवेश करते हैं, तो आपको साल भर में ₹2,46,000 का ब्याज मिलेगा। इसका सीधा मतलब है कि आप बिना कुछ अतिरिक्त किए हर महीने ₹20,500 रुपये घर बैठे कमा सकते हैं। यानी रिटायरमेंट के बाद भी एक सुनिश्चित आमदनी का स्रोत बना रहेगा।

इस योजना में ब्याज प्रत्येक तिमाही में आपके बैंक खाते में जमा होता है। यह योजना सरकार द्वारा गारंटी प्राप्त है, जिससे इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। साथ ही, इस योजना में निवेश पर आपको धारा 80C के अंतर्गत टैक्स छूट भी मिलती है, जिससे टैक्स सेविंग का फायदा भी होता है।

SCSS योजना की अवधि 5 वर्षों की होती है, जिसे आप चाहें तो 3 वर्ष के लिए और बढ़ा सकते हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस प्रकार यह योजना न केवल एक सुरक्षित निवेश का विकल्प है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्थायी मासिक आय का भरोसेमंद जरिया भी बनती है। ऐसे में अगर आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी