न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर की होटल में कार्यक्रम के दौरान बम की धमकी, तीन मंत्री सुरक्षित बाहर निकले, मचा हड़कंप

जयपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर की एक प्रतिष्ठित होटल ‘हॉलिडे इन’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खास बात यह रही कि उस समय होटल में राजस्थान सरकार के तीन मंत्री एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 6:35:13

जयपुर की होटल में कार्यक्रम के दौरान बम की धमकी, तीन मंत्री सुरक्षित बाहर निकले, मचा हड़कंप

जयपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर की एक प्रतिष्ठित होटल ‘हॉलिडे इन’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खास बात यह रही कि उस समय होटल में राजस्थान सरकार के तीन मंत्री एक कार्यक्रम में मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने होटल को तत्काल खाली करवाया और सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि बम निरोधक दस्ते को तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के.के. बिश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक शामिल थे। जैसे ही मंत्री बेढम को इस धमकी की जानकारी दी गई, उन्होंने मंच से ऐलान कर सभी से होटल खाली करने का अनुरोध किया और खुद भी अन्य मंत्रियों के साथ होटल से बाहर निकल गए।

बम स्क्वॉड और एटीएस की गहन जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते और स्वान टीम ने होटल की हर मंजिल, कमरा और कोना खंगाला। अतिरिक्त उपायुक्त ललित शर्मा ने बताया कि किसी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। लेकिन, सुरक्षा को देखते हुए होटल को कुछ समय के लिए बंद रखा गया।

इसी बीच, दिल्ली रोड स्थित 'रैफल्स होटल' को भी एक और धमकी भरा ईमेल मिला। यहां भी एटीएस और बम स्क्वॉड की टीमें तुरंत पहुंचीं और होटल को खाली करवा कर गहन तलाशी ली गई। हालांकि, वहां भी कोई खतरनाक वस्तु नहीं मिली।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इसी महीने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकियां उस वक्त आईं जब वहां आईपीएल के कुछ अहम मैच बाकी थे। हालांकि, उस मामले में भी कोई खतरा सामने नहीं आया और सभी मुकाबले बिना किसी बाधा के पूरे हुए।

इस तरह की लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?