न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर 15 दिन में रंग बदलती है उत्तराखंड की यह घाटी, जून से अक्टूबर के अंत तक पर्यटकों के लिए रहती है खुली

उत्तराखंड की फूलों की घाटी हर 15 दिन में बदलती है अपना रंग। यह घाटी 1 जून से अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। जानें यहां पहुंचने की पूरी ट्रैवल गाइड और जरूरी जानकारियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 4:42:48

हर 15 दिन में रंग बदलती है उत्तराखंड की यह घाटी, जून से अक्टूबर के अंत तक पर्यटकों के लिए रहती है खुली

उत्तराखंड में घूमने के लिए वैसे तो कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन कुछ जगहें इतनी अद्भुत होती हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक अनोखी जगह है 'वैली ऑफ फ्लावर्स' या 'फूलों की घाटी'। यह स्थान नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं और ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी यह एक बेहद रोमांचक अनुभव है। यह घाटी हर साल 1 जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है और अक्टूबर के अंत तक खुली रहती है। चलिए जानते हैं इस जादुई घाटी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और यहां पहुंचने का पूरा सफरनामा।

कहां है फूलों की घाटी?

फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में, नंदा देवी नेशनल पार्क के समीप स्थित है। समुद्र तल से लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी करीब 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। यहां 500 से भी अधिक किस्मों के फूल पाए जाते हैं, जिनमें से कई दुर्लभ और विदेशी प्रजातियों की होती हैं। इस घाटी को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है और हर साल यहां लाखों पर्यटक देश-विदेश से भ्रमण के लिए आते हैं।

इस घाटी की खोज कैसे हुई?

सन 1932 में प्रसिद्ध वनस्पति शास्त्री फ्रैंक सिडनी स्माइथ ने 'वैली ऑफ फ्लावर्स' की खोज की थी। जब वे पर्वतारोहण से लौट रहे थे, तब रास्ता भटकने के दौरान उन्हें यह जादुई घाटी दिखी। इस अनुभव से प्रभावित होकर, वे 1937 में फिर यहां आए और कई दिन यहां रुककर इस घाटी पर 'वैली ऑफ फ्लावर्स' नामक पुस्तक भी लिखी। उन्होंने इस पुस्तक में उल्लेख किया कि यहां मौजूद फूल हर 15 दिन में रंग बदलते हैं, जिससे यह घाटी हर बार नई सी लगती है। इस खासियत के कारण इसे 'जादुई घाटी' भी कहा जाता है।

फूलों की घाटी कैसे पहुंचें?

यह घाटी साल में केवल चार महीने – जून से अक्टूबर के अंत तक – ही पर्यटकों के लिए खुली रहती है। यहां पहुंचने के लिए आपको पहले हरिद्वार या ऋषिकेश जाना होगा। इसके बाद सड़क मार्ग से जोशीमठ और फिर गोविंदघाट पहुंचना होता है। गोविंदघाट से करीब 3 किलोमीटर दूर पुलना नामक स्थान तक सड़क मार्ग उपलब्ध है। पुलना से लगभग 11 किलोमीटर की ट्रैकिंग कर घांघरिया पहुंचना होता है, और वहां से 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप 'वैली ऑफ फ्लावर्स' तक पहुंच सकते हैं।

यात्रा पर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

यह ध्यान रखें कि 'वैली ऑफ फ्लावर्स' के आस-पास कोई दुकानें नहीं होतीं। इसलिए खाने-पीने की जरूरी चीजें, पानी आदि घांघरिया से ही साथ ले जाएं। इसके अलावा इस घाटी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भारतीय पर्यटकों के लिए इसकी फीस ₹150 है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए ₹600 निर्धारित की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर