न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जयपुर समेत इन 8 जिलों में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने बदला मिजाज। जयपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी। जानिए किन जिलों में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट के आसार हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:42:31

राजस्थान: जयपुर समेत इन 8 जिलों में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

राजस्थान में 25 मई से शुरू हुए नौतपा का प्रभाव अब प्रदेश के कई जिलों में कम होता दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह राहत अभी कुछ दिन और जारी रह सकती है, क्योंकि 2 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कई जिलों में आंधी और बारिश के हालात बन सकते हैं।

जयपुर में छाए बादल, कहीं-कहीं हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम तापमान नागौर में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी की औसत मात्रा अधिकतर इलाकों में 40 से 80 फीसदी के बीच रही।

प्रमुख जिलों का तापमान विवरण

राज्य के कुछ प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

चुरू: 43.6 डिग्री

जैसलमेर: 42.7 डिग्री

बीकानेर: 42.5 डिग्री

कोटा: 42.1 डिग्री

फलोदी: 41.4 डिग्री

जयपुर: 40.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग, जयपुर ने अगले 3 घंटे के लिए नागौर, जयपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, अलवर, सीकर, चूरू और धौलपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के तहत इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

2 से 4 जून तक तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 2 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके असर से 2 से 4 जून के बीच 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। आज पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?