न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का फर्स्ट लुक आउट, संजय ने बर्थ एनिवर्सरी पर मां को ऐसे किया याद

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। दिलजीत ने अपने टेलेंट के दम पर लोगों के दिलों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 8:54:12

2 News : दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का फर्स्ट लुक आउट, संजय ने बर्थ एनिवर्सरी पर मां को ऐसे किया याद

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। दिलजीत ने अपने टेलेंट के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। दिलजीत ने पिछले महीने न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतिष्ठित इवेंट मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर खूब सुर्खियां बटोरी। अब दिलजीत बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सरदार जी' का तीसरा पार्ट ‘सरदार जी 3’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिलजीत ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में दिलजीत एक अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं।

दिलजीत मस्तमौला अंदाज में खड़े हैं और उनके पीछे कई महिलाएं हैं जिनके चेहरों पर घूंघट लगा हुआ है। इस पोस्टर ने फिल्म के रोमांच और कॉमेडी की एक झलक फैंस को दिखा दी है। दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “इस बार ‘सरदार जी’ अपने तीन गुना पागलपन के साथ लौट रहा है-रोमांटिक, कॉमिक और डरावना अंदाज इस बार दर्शकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देगा। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” इसके साथ ही दिलजीत ने टीजर जल्द ही आने की जानकारी भी दी। इस बार ‘सरदार जी 3’ का डायरेक्शन अमर हुंदल कर रहे हैं।

फिल्म में दिलजीत के साथ नीरू बाजवा और मानव विज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘सरदार जी’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसका पहला पार्ट साल 2015 में आया था। इसके बाद अगले ही साल यानी 2016 में ‘सरदार जी 2’ ने धूम मचाई थी। दिलजीत एक और फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिलजीत ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा हैं। दिलजीत की पिछली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ थी। दिलजीत ने पिछले साल पूरी दुनिया में ‘दिल लुमिनाटी टूर’ से दुनिया का ध्यान खींचा था। उनका यह कॉन्सर्ट सुपरहिट रहा।

नरगिस दत्त की 96वीं जयंती पर भावुक हुए उनके बेटे संजय दत्त

‘मदर इंडिया’ फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज रविवार (1 जून) को 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके बेटे संजय दत्त ने भी मां के लिए एक पोस्ट शेयर की है। संजय ने दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। एक नरगिस की सोलो फोटो है, जबकि दूसरी संजय के बचपन की तस्वीर है। इसमें संजय अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त की गोद में मां के साथ पोज दे रहे हैं। पोस्ट के साथ संजय ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां। मैं आपको हर दिन याद करता हूं और आपको बहुत ज्यादा प्यार करता हूं।”

इससे पहले नरगिस की 3 मई को डेथ एनिवर्सरी थी, तब भी संजय ने अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। तब संजय ने लिखा था, “आप भले ही यहां नहीं हैं, लेकिन आपका प्यार कभी नहीं दूर नहीं गया। आपको हर दिन याद करता हूं मां।” बता दें संजय अपने माता-पिता के बहुत करीब थे। उन्हें खोने का गम आज भी अभिनेता के दिल में है। नरगिस ने यूं तो कई फिल्में कीं, लेकिन ‘मदर इंडिया’ उनके करिअर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘श्री 420’, ‘रात और दिन’ और ‘अंदाज’ जैसे नाम शामिल हैं। नरगिस ने नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन स्थापित किया था। साल 1980 में नरगिस को राज्यसभा के लिए नामित किया गया, जिससे वो पृथ्वीराज कपूर के बाद दूसरी फिल्मी हस्ती बनीं जो संसद पहुंचीं। साल 1958 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी