न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

COVID-19: JNU में मिला पहला कोरोना केस, गोदावरी हॉस्टल में एक छात्रा पॉजिटिव, विश्वविद्यालय ने तुरंत जारी की गाइडलाइन

जेएनयू में मिला कोविड-19 का पहला मामला, गोदावरी हॉस्टल में छात्रा पॉजिटिव, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन और हेल्पलाइन नंबर, छात्रों से सतर्कता बरतने की अपील।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 9:27:04

COVID-19: JNU में मिला पहला कोरोना केस, गोदावरी हॉस्टल में एक छात्रा पॉजिटिव, विश्वविद्यालय ने तुरंत जारी की गाइडलाइन

देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। 2 जून 2025 तक भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,758 तक पहुंच गई है, जिनमें से अकेले दिल्ली में 436 केस दर्ज किए गए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में भी कोरोना का पहला मामला सामने आया है। 1 जून 2025 को विश्वविद्यालय के गोदावरी हॉस्टल में एक छात्रा कोविड पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद कैंपस में चिंता का माहौल बन गया और प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) जारी कर दिए हैं।

छात्र संघ ने उठाई तत्काल एक्शन की मांग

जेएनयू छात्र संघ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से तुरंत एहतियाती कदम उठाने की मांग की है। इसमें कोविड केयर सेंटर की स्थापना, प्रभावित छात्रों के लिए मेडिकल हेल्प, हॉस्टल परिसर को सैनेटाइज करने और नियमित जांच की व्यवस्था शामिल है। इस मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कुलपति शांतिश्री पंडित को पत्र भी लिखा है

हेल्पलाइन नंबर जारी, निगरानी समिति गठित

जैसे ही यह मामला सामने आया, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए निगरानी समिति का गठन किया और कर्मचारियों को भी सतर्क और जागरूक रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया है, जिस पर छात्र अपनी तबीयत खराब होने या कोविड-19 के लक्षण महसूस करने पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

गोदावरी हॉस्टल में छात्रा के पॉजिटिव पाए जाने से मची अफरा-तफरी

संक्रमित छात्रा जेएनयू के गोदावरी हॉस्टल के वेस्ट विंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरे नंबर 49 में रह रही थी। जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। हॉस्टल प्रशासन ने छात्रों को सतर्क किया और एक एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों से कहा है कि वे अपने घर लौटने की व्यवस्था जल्द से जल्द कर लें, खासतौर पर वे छात्र जो गर्मी की छुट्टियों के दौरान हॉस्टल में रुके हुए हैं।

जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी: क्या बरतें सावधानियां?

जेएनयू प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए छात्रों को शौचालय, मेस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का निर्देश दिया है। साथ ही, जिन छात्रों को जरा भी अस्वस्थ महसूस हो, उन्हें तुरंत हेल्थ सेंटर और हॉस्टल ऑफिस को सूचित करने और स्वयं को आइसोलेट करने की सिफारिश की गई है। संक्रमित छात्रा को भी तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और उसके संपर्क में आए सभी छात्रों की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब