न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ी MI, पंजाब किंग्स पहली बार फाइनल में पहुंची, RCB से होगा खिताबी मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 1 जून को खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात देकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 8:38:39

IPL 2025: श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ी MI, पंजाब किंग्स पहली बार फाइनल में पहुंची, RCB से होगा खिताबी मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 1 जून को खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात देकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। इस रोमांचक मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने महज 41 गेंदों में नाबाद 87 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (44), तिलक वर्मा (44), जॉनी बेयरस्टो (38) और नमन धीर (37) ने शानदार पारियां खेलीं। पंजाब के गेंदबाजों में अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिए, जबकि काइल जैमिसन, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टॉयनिस और वैशाख विजयकुमार को एक-एक सफलता मिली।

श्रेयस अय्यर का कप्तानी भरा धमाका

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत तेज रही। ओपनर प्रियांश आर्य ने केवल 10 गेंदों पर 20 रन बनाए और आक्रामक तेवर दिखाए। जोश इंग्लिस ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में कुछ झटके लगे, लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला।

उन्होंने मात्र 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी खेली जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

अय्यर ने नेहल वढेरा (48 रन) के साथ मिलकर 84 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को जीत की पटरी पर ला खड़ा किया।

मैच का टर्निंग पॉइंट रहा 19वां ओवर, जब अय्यर ने युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार की गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने 19 ओवर में 207/5 का स्कोर बनाकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस 200 से अधिक रन बनाकर आईपीएल में कोई मैच हारी है। साथ ही, श्रेयस अय्यर अब आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों (दिल्ली कैपिटल्स 2020, केकेआर 2024, पंजाब किंग्स 2025) को फाइनल तक पहुंचाया।

अब 3 जून 2025 को फाइनल में पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। ये दोनों टीमें आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई हैं, इसलिए आईपीएल 2025 का फाइनल एक नए चैंपियन को जन्म देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत