न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो शादियां करना कोई अपराध नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने दी रामविलास पासवान की मिसाल

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप यादव का समर्थन करते हुए कहा कि दो शादियां करना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने स्व. रामविलास पासवान का उदाहरण देते हुए इसे भारतीय परंपरा का हिस्सा बताया। तेज प्रताप और अनुष्का की वायरल तस्वीर और लालू यादव की प्रतिक्रिया पर विस्तार से जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 9:56:58

दो शादियां करना कोई अपराध नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने दी रामविलास पासवान की मिसाल

बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी सुर्खियों में हैं। सोमवार को राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उन्हें पार्टी से आधिकारिक तौर पर बाहर किए जाने का ऐलान किया। इस बीच, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप के पक्ष में बयान देते हुए उनका समर्थन किया है। उन्होंने न केवल तेज प्रताप की कथित दूसरी शादी का बचाव किया, बल्कि इसके पक्ष में स्व. रामविलास पासवान का उदाहरण भी पेश किया।

क्या बोले राजद सांसद सुधाकर सिंह?

सुधाकर सिंह ने कहा, "तेज प्रताप यादव ने जो शादी की है, उसे मैं अनैतिक नहीं मानता। व्यक्तिगत रूप से, मैं इसे कोई गुनाह नहीं मानता। हिंदू रीति-रिवाजों में दो शादियों की परंपरा रही है। हमने तीन-तीन और चार-चार शादियों के बारे में भी सुना है। आज भी कई लोगों की एक से अधिक शादियां होती हैं। चिराग पासवान को ही लीजिए, वे भी अपनी पिता की दूसरी पत्नी से जन्मे हैं। बहुत से लोगों की दो या तीन शादियां हैं — यह सभी जानते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है और न ही यह किसी अपराध की श्रेणी में आता है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप को अपनाना चाहिए, तो उन्होंने साफ कहा, "एक पिता होने के नाते, लालू यादव को तेज प्रताप को स्वीकार करना चाहिए।"

वायरल हुई तेज प्रताप और अनुष्का की तस्वीर

हाल ही में तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें वे अनुष्का यादव के साथ नजर आ रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब इस रिश्ते को एक नाम दे रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद यह पोस्ट तेज प्रताप के अकाउंट से हटा दी गई। तेज प्रताप ने सफाई देते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और यह सब परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

लालू यादव का सख्त कदम

बावजूद इसके, तेज प्रताप यादव की सफाई लालू प्रसाद यादव को संतुष्ट नहीं कर पाई। राजद सुप्रीमो ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज प्रताप को न सिर्फ पार्टी से, बल्कि परिवार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। सोमवार को इस फैसले की आधिकारिक चिट्ठी भी जारी कर दी गई, जिसमें तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत