न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इलियाना को मिला था ‘रेड 2’ का ऑफर लेकिन इसलिए नहीं किया काम, इस एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक में ढाया कहर

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' करीब एक महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 7:40:55

2 News : इलियाना को मिला था ‘रेड 2’ का ऑफर लेकिन इसलिए नहीं किया काम, इस एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक में ढाया कहर

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' करीब एक महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फिल्म के पहले पार्ट में अजय के साथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज थीं। इलियाना ने अजय की पत्नी का रोल निभाया था। इस बार इलियाना नजर नहीं आईं। इलियाना की जगह वाणी कपूर को कास्ट किया गया। अब इलियाना ने खुलासा किया है कि उन्हें 'रेड 2' में दोबारा वही किरदार निभाने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इलियाना ने सोशलमीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह बात बताई है। आज रविवार (1 जून) की सुबह इलियाना ने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन रखा था।

इसमें एक फैन ने उनके कमबैक को लेकर सवाल पूछा और कहा कि उन्हें 'रेड 2' और बाकी फिल्मों में उनकी कमी खल रही है। इसका जवाब देते हुए इलियाना ने कहा कि मुझे भी फिल्मों में काम करना बहुत याद आता है और मैं 'रेड 2' का हिस्सा बनना चाहती थीं। 'रेड' मेरे लिए एक खास फिल्म थी और उसमें ‘मालिनी’ का किरदार निभाना और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और अजय देवगन के साथ काम करना बहुत खास अनुभव रहा। 'रेड 2' के मेकर्स ने मुझे फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन अफसोस की बात है कि हम शूटिंग का टाइम फिक्स नहीं कर पाए, क्योंकि उस समय मैंने अपने बच्चे को जन्म दिया था और इस वक्त मेरी जिम्मेदारियां बिल्कुल अलग हैं।

जहां तक बात है तो मैंने फिल्म के जितने भी प्रोमो देखे हैं, उनमें वाणी बहुत खूबसूरत लगीं। मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने अपने किरदार में अपनी अलग और प्यारी छाप छोड़ी होगी। उम्मीद है कि अब किसी के मन में कोई गलतफहमी नहीं होगी। एक और यूजर ने इलियाना से पूछा, “आप सिल्वर स्क्रीन पर क्यों नहीं दिख रही हैं?”, इस पर इलियाना ने कहा कि क्योंकि मैं अभी डायपर और बेबी बम क्रीम में बिजी हूं। बता दें इलियाना इस वक्त अपने परिवार और बच्चे पर पूरा ध्यान दे रही हैं और इसी वजह से वह अपने करिअर पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। इलियाना फिर से प्रेग्नेंट हैं। उनके पार्टनर माइकल डोलन हैं।

मल्लिका शेरावत ने फ्लॉन्ट किया फिगर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

मल्लिका शेरावत की गिनती बॉलीवुड की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस में होती है। वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। मल्लिका भले ही इन दिनों फिल्मों में कम दिख रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी बनी हुई है। मल्लिका 48 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखते ही बनती है। वह अपनी फिटनेस और स्टाइल से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

इस बीच हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बिकिनी वीडियो शेयर किया है, जिसने तहलका मचा दिया। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में मल्लिका बाथरूम से बाहर आती हैं। उन्होंने ब्लैक ब्रा और शॉर्ट्स पहना हुआ है, जिसमें वह फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। कैमरे के सामने वह अपने कर्व्स को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में दिखा रही हैं। यूजर्स ने मल्लिका की उम्र और फिटनेस को लेकर खूब कमेंट किए हैं।

मल्लिका को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था। इसमें वह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ थीं। मल्लिका को बॉलीवुड में असली पहचान सालों पहले आई फिल्म ‘मर्डर’ से मिली थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी